चांदनी कुरैशी का वो मायाजाल! करोड़पति आयुष मलिक से जिम में बढ़ाई नजदीकी, PAK मौलाना के वीडियो से 'ब्रेनवॉश'; इसलिए रचा पूरा 'चक्रव्यूह'

उत्तर प्रदेश के शामली में एक रसूखदार हिंदू व्यापारी के बेटे के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि चांदनी कुरैशी ने फिजियोथेरेपी और प्रेम जाल के बहाने आयुष मलिक को फंसाया और करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे 'मोहम्मद अली' बना दिया.

Advertisement
शामली में चांदनी और आयुष के मामले को लेकर तनाव (Photo- ITG) शामली में चांदनी और आयुष के मामले को लेकर तनाव (Photo- ITG)

अरविंद ओझा

  • शामली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी बी-फार्मा ग्रेजुएट आयुष मलिक का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार किया है. आयुष के पिता देवराज मलिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे को सुनियोजित तरीके से ब्लैकमेल कर इस्लाम अपनाने पर मजबूर किया गया. साल 2018 में अस्पताल में मुलाकात के बाद चांदनी ने आयुष को अपने प्रभाव में लिया और 2023 में दिल्ली ले जाकर उसका नाम मोहम्मद अली रख दिया. पुलिस ने इस मामले में चांदनी के परिवार के सदस्यों और मौलवियों समेत 9 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement

फिजियोथेरेपी के बहाने बुना प्रेम जाल

आयुष के पिता शामली के बड़े दवा व्यापारी हैं और उनकी संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. साल 2018 में आयुष के पैर में फ्रैक्चर हुआ था, तब अस्पताल में उसकी मुलाकात फिजियोथेरेपिस्ट और जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से हुई. चांदनी का भाई आश मोहम्मद आयुष के मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जिसे उनकी संपत्ति की पूरी जानकारी थी. फिजियोथेरेपी के बहाने चांदनी ने आयुष से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद आयुष उसी जिम में जाने लगा जहां चांदनी ट्रेनर थी.

पाकिस्तानी मौलाना के वीडियो से किया 'ब्रेनवॉश'

पुलिस जांच और शिकायत के अनुसार, चांदनी ने आयुष का पूरी तरह से ब्रेनवॉश किया था. वह आयुष को पाकिस्तान के मौलाना इसरार अहमद के वीडियो देखने के लिए प्रेरित करती थी. आयुष अब खुद को कट्टर मुस्लिम मानने लगा है. वह पांच वक्त की नमाज पढ़ता है और उसने लंबी दाढ़ी रख ली है. साल 2023 में आरोपी उसे दिल्ली ले गए, जहां कथित तौर पर उसका धर्म परिवर्तन और निकाह कराया गया. हालांकि, पुलिस को अब तक निकाह से जुड़ा कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला है.

Advertisement

50 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश

पुलिस का दावा है कि यह धर्मांतरण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि पूरी तरह आर्थिक लाभ के लिए रची गई साजिश थी. आरोपियों की नजर आयुष के 20 करोड़ के शोरूम और शामली की अन्य बेशकीमती संपत्तियों पर थी. पिता का आरोप है कि उन्हें 4 साल पुराना फर्जी निकाहनामा दिखाकर करोड़ों की संपत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. फिलहाल आयुष अपने परिवार के साथ है और उसे हिंदू धर्म गुरुओं से मिलवाया जा रहा है.

SIT गठित, मौलवियों की तलाश जारी

शामली के एसपी अभिषेक सिंह (एन.पी. सिंह) ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए एसआईटी (SIT) और एलआईयू (LIU) की टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. चांदनी और उसके पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फरार चल रहे अन्य परिजनों और दिल्ली के उन अज्ञात मौलवियों की तलाश कर रही है जिन्होंने इस कथित धर्मांतरण में भूमिका निभाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »