भीड़ देखती रही, वीडियो बनते रहे और किसी ने नहीं बचाई जान... बीच सड़क पर भाई ने घोंट दिया छोटी बहन का गला

मेरठ में एक भाई ने अपने छोटी बहन को इसलिए मार डाला क्योंकि वो अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी. इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी, जिससे गुस्साए भाई ने बीच सड़क बहन को गला घोंटकर मार डाला. इस दौरान कई लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे तो कुछ वीडियो भी बनाते रहे, लेकिन किसी ने उस नाबालिग लड़की की जान नहीं बचाई.

Advertisement
मेरठ में भाई ने अपनी छोटी बहन को मार डाला मेरठ में भाई ने अपनी छोटी बहन को मार डाला

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की गला दबाकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी. ऐसा नहीं है कि आरोपी ने इस वारदात को घर में अंजाम दिया हो. उसने बीच सड़क पर पहले 16 साल की बहन को पटक दिया और फिर गला दबाकर मार डाला. इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, जो इसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने उस किशोरी की जान नहीं बचाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

Advertisement

यह घटना इंचौली थाना इलाके के नंगला शेखू गांव की है, जहां हसीन (26) नाम के युवक ने अपनी छोटी बहन अमरीशा (16) को सरेआम बीच चौराहे पर गला दबाकर मार डाला. अमरीशा ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो भाई की मजबूत पकड़ से निकल नहीं सकी. भाई के ऊपर खून का ऐसा भूत सवार था कि उसने रिश्तों को ताक पर रखकर छोटी बहन को खत्म करने का ठान लिया था. इस दौरान किशोरी अपने हाथ-पैर झटपटाते हुए मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन वहां मौजूद भीड़ में कोई ऐसा नहीं निकला, जो उस मासूम की जान बचा सकता. इससे ज्यादा शर्मनाक तो ये रहा कि कुछ लोग हत्या का वीडियो बनाने में लगे रहे.  

Intercast Love से नाराज भाई ने प्रेमी के सीने में मारी गोली, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

दूसरे समुदाय के युवक से था किशोरी का प्रेम-प्रसंग

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दरअसल नंगला शेखू गांव के रहने वे जुम्मन उर्फ शहजाद की 16 साल की बेटी अमरीशा का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यहां तक कि वो कुछ दिनों पहले उस युवक के साथ भाग भी गई थी, जिसके बाद अमरीशा के घर वालों ने युवक पर अपहरण का केस लगाकर जेल भी भिजवाया था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर छूटकर आया था. उसके बाद से ही अमरीशा अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. इस बात को लेकर बीते कुछ दिनों से घर पर लगातार विवाद चल रहा था.  

गर्दन रेती, पेट फाड़ डाला... देवरिया में भाई ने दी बहन के प्रेमी को खौफनाक मौत, बोला- सुधर नहीं रहा था

घर के लोग काम पर गए थे तभी दोनों के बीच हुई थी लड़ाई

बुधवार की सुबह जब मां और पिता समेत पूरा परिवार काम पर चला गया तो किशोरी की मांग पर बड़े भाई हसीन का पारा चढ़ गया. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हो गई. गुस्साई अमरीशा घर छोड़कर जाने लगी तो हसीन ने उसे बीच रास्ते दबोच लिया. उसे सड़क पर गिराकर गला दबाकर मार डाला. दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी ने अमरीशा को नहीं बचाया. कत्ल करने के बाद आरोपी भाई हसीन वहीं लाश के पास बैठकर रोता रहा. 

Advertisement

MP: मां की मौत से दुखी था बेटा, दिव्यांग बहन की हत्या कर खुद को मार डाला

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का केस 

इंचौली पुलिस ने मृतक किशोरी की मां की तहरीर पर बेटे हसीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृतका का पिता बैंड की दुकान पर काम करता है. उसके आठ बच्चे हैं. सबसे बड़ा लड़का हसीन गाजियाबाद की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. हत्यारोपी भाई के परिवार मं पत्नी और दो बच्चे हैं.  

पुलिस ने इस मामले में क्या बताया? 

एसपी (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि हमने एक हसीन नाम को गिरफ्तार किया है, जिसने इंचौली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक तर्क के बाद अपनी नाबालिग बहन का गला घोंट दिया था. पीड़िता का अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ संबंध था और कुछ महीने पहले वह उसके साथ भाग भी गई थी. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement