मथुरा में अफवाहों से भड़का बवाल... फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, 13 गिरफ्तार, कई रडार पर

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

Advertisement
फरसा वाले बाबा के बाद ट्रक ड्राइवर की अस्पताल में मौत. (Photo: Screengrab) फरसा वाले बाबा के बाद ट्रक ड्राइवर की अस्पताल में मौत. (Photo: Screengrab)

हिमांशु मिश्रा

  • मथुरा,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

मथुरा में कल सड़क हादसे में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस दौरान घायल ट्रक चालक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. कोसीकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात ये घटना हुई. पुलिस का कहना है कि घने कोहरे के बीच दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद फैली अफवाहों ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया था. अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस ने 13 गिरफ्तारियां की हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पूरी तरह से एक सड़क दुर्घटना थी, जो कोहरे के कारण हुई. लेकिन हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे गौतस्करी से जोड़कर अफवाह फैलानी शुरू कर दी. देखते ही देखते यह मामला तूल पकड़ गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई.

यहां देखें Video...

अफवाहों के चलते कुछ लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव भी किया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी. इस मामले में थाना छाता क्षेत्र में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अन्य उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी.

जांच में यह भी सामने आया कि मथुरा के बाहर का रहने वाला दक्ष चौधरी अपने तीन साथियों के साथ फरसा बाबा के आश्रम पहुंचा था और वहां पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्ष चौधरी और उसके तीन साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के साथी की तहरीर पर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रक चालक भी इस हादसे में घायल हुआ था और बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई. इस पूरे मामले को लेकर फैलाई गई अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं.

यह भी पढ़ें: मथुरा: कड़ी सुरक्षा में 'फरसा वाले बाबा' का अंतिम संस्कार, ईद पर दंगे की बड़ी साजिश नाकाम

एसएसपी ने बताया कि अफवाहों के कारण ही छाता क्षेत्र में जाम और पथराव जैसी घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया. बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है, जिसके तहत पुलिस और मजिस्ट्रेट लगातार गश्त कर रहे हैं.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से बिना पुष्टि किए कोई भी खबर शेयर न करें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement