बेटी ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, पिता नाराज थे... अब विवाद में दामाद की पीट-पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था युवक. (Photo: Screengrab) प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था युवक. (Photo: Screengrab)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र से हत्या की वारदात सामने आई है. यहां बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने अपने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी. दामाद किसी काम से ससुराल आया था, जहां उसका ससुर और सालियों से विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल पक्ष ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है. विष्णु ने करीब चार साल पहले लखनऊ की साक्षी से प्रेम विवाह किया था. साक्षी के परिवार के लोग इस शादी से सहमत नहीं थे. उनमें नाराजगी थी और दोनों के बीच रंजिश चल रही थी.

Advertisement

मंगलवार की देर रात विष्णु जब आशियाना इलाके में स्थित ससुराल पहुंचा तो किसी बात को लेकर उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने लकड़ी की चारपाई के पाये से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद पति घूम रहा था पैदल, तभी पत्नी को प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देखा, पीछा कर पहुंच गया कमरे तक 

इस वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का है.

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे डायल 112 के जरिए हत्या की सूचना मिली थी. सूचना पर आशियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जांच की गई तो सामने आया कि साक्षी नाम की लड़की ने करीब चार साल पहले विष्णु यादव से अपनी मर्जी से शादी की थी. फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement