लव मैरिज के बाद पति घूम रहा था पैदल, तभी पत्नी को प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देखा, पीछा कर पहुंच गया कमरे तक 

अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब बाजार में घूम रहे पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ बाइक पर देखा. शक यकीन में बदला तो वह पीछा करते-करते होटल पहुंच गया. पुलिस को बुलाकर कमरे से दोनों को पकड़ लिया गया. लव मैरिज के बावजूद लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी ने पति पर दहेज का केस भी दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को होटल में रंगे हाथों पकड़ा (Photo:ITG) पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को होटल में रंगे हाथों पकड़ा (Photo:ITG)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़ ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

अलीगढ़ के बाजार में यूं ही घूम रहे एक पति की नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी लेकिन वह अकेली नहीं थी. एक युवक के साथ बाइक पर जाती पत्नी को देखकर पति ठिठक गया. कुछ पल के लिए उसे यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन अगला कदम उसने ऐसा उठाया, जिसने पूरे मामले को होटल से सीधे थाने तक पहुंचा दिया.

Advertisement

गुलावठी निवासी आकाश कुमार अलीगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे. काम निपटाकर वह रामघाट रोड इलाके में टहल रहे थे. तभी सामने से गुजरती एक बाइक पर उनकी नजर पड़ी. पहले तो उन्होंने सामान्य तौर पर देखा, लेकिन जैसे ही दोबारा ध्यान गया, वह चौंक पड़े बाइक पर बैठी महिला उनकी पत्नी थी. आकाश कुछ पल के लिए रुके, फिर बिना समय गंवाए बाइक का पीछा शुरू कर दिया.

शक पहले से था, उस दिन मिला सबूत

आकाश के मुताबिक, उन्हें पहले से ही पत्नी पर शक था. उनका कहना है कि शादी के बाद भी महिमा का एक युवक मृदुल से संपर्क बना हुआ था. फोन पर बातचीत को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था. आकाश का कहना है कि 
हर बार इनकार करती थी, कसम खाती थी कि कुछ नहीं है. लेकिन उस दिन जो उन्होंने अपनी आंखों से देखा, उसने सारे संदेह साफ कर दिए.

Advertisement

बाइक रुकी होटल के बाहर… कहानी ने लिया मोड़

पीछा करते-करते आकाश रामघाट रोड स्थित एक होटल तक पहुंच गए. उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और वह युवक सीधे अंदर गए और कमरा बुक कर लिया. अब मामला सिर्फ शक का नहीं रहा था. आकाश ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को मौके पर बुला लिया. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची. आकाश ने पूरी बात बताई और टीम के साथ होटल के अंदर गया. कमरे तक पहुंचकर दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का दृश्य देखकर सभी चौंक गए. दोनों को कमरे से बाहर लाया गया और फिर नीचे लाकर पूछताछ शुरू हुई.

होटल से थाने तक पहुंचा मामला

होटल में ही माहौल गरमा गया. इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ क्वार्सी थाने ले गई. यहां दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की गई. जानकारी के अनुसार, आकाश की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. आकाश का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी का अपने कथित प्रेमी से संपर्क बना रहा. वहीं, पत्नी की ओर से दहेज और मेंटेनेंस का मामला दर्ज कराया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया.

Advertisement

पति का दावा: मैंने खुद देखा

आकाश का कहना है कि वह संयोग से उस दिन अलीगढ़ में थे और अचानक उनकी नजर पत्नी पर पड़ गई. अगर उस दिन मैं वहां नहीं होता, तो शायद मुझे कभी सच पता नहीं चलता. उनका यह भी दावा है कि उन्होंने पहले भी कई बार पत्नी को फोन पर बात करते हुए पकड़ा था, लेकिन हर बार बात टाल दी जाती थी. क्वार्सी थाना पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement