लव मैरिज, चरित्र पर शक, हर कमरे में CCTV... 2 बेटियों के 'हत्यारे' शशिरंजन की कहानी पत्नी रेशमा की जुबानी

कानपुर की एक सोसाइटी में पिता ने ही अपनी दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने वारदात के बाद खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी. अब उसकी पत्नी रेशमा ने घर के भीतर के उन खौफनाक हालात और सनकी पति की निगरानी की दास्तां बयां की है, जिसने सबको झकझोर दिया है.

Advertisement
कानपुर डबल मर्डर के आरोपी की पत्नी का खुलासा (Photo- ITG) कानपुर डबल मर्डर के आरोपी की पत्नी का खुलासा (Photo- ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले शशिरंजन मिश्रा ने अपनी दो जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले दोनों बच्चियों को खाने में नींद की गोलियां दीं और जब वे गहरी नींद में सो गईं, तब उसने गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी. पत्नी रेशमा के अनुसार, शशि रंजन पिछले कुछ समय से तनाव में था और घर के भीतर हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उसकी निगरानी करता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी मां की मौत के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान था और परिवार में लगातार विवाद चल रहा था.

Advertisement

घर नहीं जेल था, सीसीटीवी से रखता था नजर

रेशमा ने बताया कि लव मैरिज के कुछ समय बाद ही शशि रंजन शराब का आदी हो गया और शक करने लगा. घर के अंदर कमरों तक में सीसीटीवी कैमरे लगे थे ताकि वह रेशमा पर नजर रख सके. रेशमा को पति के कमरे में जाने की इजाजत नहीं थी. वह बेटियों के साथ रहता था और बेटा अपनी मां के साथ. विवाद के कारण रेशमा 9 महीने मायके रही, लेकिन बेटियों के मोह में वापस कानपुर आ गई, जहां यह खौफनाक मंजर देखना पड़ा.

घटना की रात का वो खौफनाक मंजर

रेशमा के मुताबिक, घटना वाली रात सबने साथ खाना खाया. रात करीब 2:30 बजे शशि एक बेटी को बाथरूम ले गया. फिर कमरे की लाइट बंद हो गई. रेशमा बाहर लगे सीसीटीवी में सब देख रही थी, लेकिन उसे लगा कि सब सामान्य है. इसी दौरान आरोपी ने बच्चियों को पहले नींद की गोलियां खिलाईं और फिर उनकी हत्या कर दी. वह अक्सर कहता था कि वह खुद नहीं जीना चाहता और बेटियों को भी अपने साथ ले जाएगा. वारदात से पहले आरोपी ने सीसीटीवी की डायरेक्शन चेंज कर दी थी. 

Advertisement

पत्नी ने की 'कातिल' पति के लिए फांसी की मांग

वारदात के बाद आरोपी की पत्नी रेशमा टूट चुकी है. उसने पुलिस को बताया कि शशि रंजन के शक और मारपीट ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी. अपनी कोख उजड़ने के बाद अब रेशमा ने पुलिस और प्रशासन से अपने पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement