मेरठ में BJP नेता के स्वागत में निकला ट्रैक्टरों का लंबा काफिला, PM की अपील बेअसर! वीडियो वायरल

मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के स्वागत समारोह के दौरान गाड़ियों और ट्रैक्टरों का एक विशाल काफिला निकाला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक परिवहन के आह्वान के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं.

Advertisement
मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता गौरव चौधरी का काफिला (Photo- Screengrab) मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता गौरव चौधरी का काफिला (Photo- Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता गौरव चौधरी के लिए रविवार को सिवालखास विधानसभा के काजमाबाद गुन गांव में ग्रामीणों द्वारा एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया था. इस स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर और गाड़ियों का एक बड़ा काफिला निकाला गया, जिसमें रागिनी प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ था. इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद विपक्ष और आम लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि खुद बीजेपी के नेता ही प्रधानमंत्री के आग्रह को हवा में उड़ा रहे हैं और अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए गांव में काफिला लेकर घूम रहे हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री की अपील बनाम वीआईपी कल्चर

दरअसल, देश के प्रधानमंत्री के आह्वान के चलते वर्तमान में कई बड़े नेता रिक्शा, साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हुए नजर आए हैं, और आम लोग भी अपने वाहन शेयर करके चल रहे हैं. ऐसे माहौल में मेरठ के इस वीआईपी काफिले वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. इंटरनेट पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब शीर्ष नेतृत्व सादगी का संदेश दे रहा है, तब स्थानीय स्तर पर इस तरह का भव्य और भारी-भरकम प्रदर्शन क्यों किया गया.

बीजेपी नेता गौरव चौधरी ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर मचे बवाल के बाद मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गौरव चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी सफाई पेश की है. गौरव चौधरी का कहना है कि वे नियम के अनुसार अपनी सिर्फ एक गाड़ी से ही गांव के इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया था और वहां मौजूद सभी ट्रैक्टर और गाड़ियां गांव के लोग ही लेकर आए थे, जिससे उनका व्यक्तिगत रूप से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

गांव के भीतर ही सीमित था काफिला

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि धन्यवाद सभा में शामिल सभी गाड़ियां और ट्रैक्टर केवल गांव के अंदर ही मौजूद रहे और गांव की सीमा से बाहर कोई भी वाहन नहीं गया था.हालांकि, नेताजी की इस दलील के बावजूद सोशल मीडिया पर इस प्रोग्राम को लेकर कई तरह के सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं और वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement