यूपी: दुकान से खरीदा गरमागरम समोसा, एक बाइट खाते ही दिखी ऐसी चीज कि उड़ गए होश

Hapur News: एक शख्स ने खाने के लिए दुकान से समोसा लिया, लेकिन एक बाइट खाते ही उसकी आंखें फटी रह गईं. उसने फौरन दुकानदार और आसपास खड़े लोगों को दिखाया कि कैसे समोसे के अंदर से छिपकली निकली है.

Advertisement
हापुड़: समोसे से छिपकली निकलने का मामला हापुड़: समोसे से छिपकली निकलने का मामला

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 16 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

यूपी के हापुड़ से एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने खाने के लिए दुकान से गरमागरम  समोसा मंगवाया, लेकिन एक टुकड़ा खाते ही उसकी आंखें फटी रह गईं. उसने अपनी आंखों के सामने ऐसा दृश्य देखा जिससे उसके होश उड़ गए. उसने फौरन दुकानदार और आसपास खड़े लोगों को दिखाया कि कैसे समोसे के अंदर से छिपकली निकली है. इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

Advertisement

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित पूजा स्वीट्स का है. ये दुकान इलाके की फेमस शॉप है. जहां समोसे में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया. जिस ग्राहक के समोसे से छिपकली निकली उसने दुकान के सामने जमकर हंगामा किया. ग्राहक ने दुकानदार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. 

समोसे से निकली छिपकली

समोसे में छिपकली निकलने के बाद शख्स की हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी. उसकी बेटी भी बीमार पड़ गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कुछ देर बाद खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन उस वक्त उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

शख्स ने सुनाई आपबीती

पीड़ित शख्स का नाम मनोज कुमार है. व्यापारी मनोज ने बताया कि मैंने अपने बेटे को पांच समोसे लेने के लिए पूजा स्वीट्स शॉप पर भेजा था. जहां से वह दो समोसे मुझे दे गया और तीन घर पर लेकर चला गया था. बेटी ने समोसा खोलते ही देखा कि उसमें छिपकली मरी हुई पड़ी थी. खाने के बाद तुरंत उसकी हालत बिगड़ गई.

Advertisement

उसने मुझे फोन करके बताया कि पापा आप समोसा मत खाना, इसमें छिपकली निकली है. मुझे भी उल्टियां होने लगीं. जिसपर मैं दुकान पर शिकायत लेकर पहुंचा. वहीं, समोसे में छिपकली निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement