एडमिट कार्ड किसी का, पेपर दे रहा था कोई और! कौशांबी जिले में हिंदी का पेपर दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

कौशांबी के छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल हिंदी परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया. अमित कुमार नाम का युवक अली अब्बास की जगह परीक्षा दे रहा था. चेकिंग के दौरान शक होने पर जांच में मामला सामने आया. सैनी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ कर रही है और परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच जारी है.

Advertisement
फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

कौशांबी जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. सैनी थाना क्षेत्र के छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर में परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे छात्र की जगह पेपर देते हुए पकड़ा गया. यह घटना प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान हुई. परीक्षा केंद्र पर चल रही चेकिंग के दौरान अधिकारियों को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ, जिसके बाद उसकी जांच की गई.

Advertisement

जांच में पता चला कि परीक्षा देने वाला युवक असली छात्र नहीं था, बल्कि उसकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा था. इसके बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: कौशांबी में प्रेमी ने शादी में बाधा बनी विधवा प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

अली अब्बास की जगह अमित कुमार दे रहा था परीक्षा

पुलिस जांच में सामने आया कि अली अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन (निवासी दौलतपुर कसार, थाना कड़ाधाम) रामअधीन रामदास शर्मा इंटर कॉलेज दौलतपुर कसार का छात्र है, उसकी जगह अमित कुमार परीक्षा दे रहा था. अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार (निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ाधाम) उम्र करीब 27 वर्ष है. वह फर्जी तरीके से परीक्षा केंद्र में बैठकर हिंदी का पेपर दे रहा था.

Advertisement

संबंधित छात्र का एडमिट कार्ड रामअधीन रामदास शर्मा इंटर कॉलेज दौलतपुर कसार से जारी किया गया था. चेकिंग के दौरान पहचान में गड़बड़ी होने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. इसके बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा

सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी अमित कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रशासन परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े को लेकर सख्त नजर आ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »