कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां नई नवेली बहू के साथ शादी के बाद तंत्र-मंत्र के नाम पर शर्मसार करने वाला कृत्य किया गया है. सास ने बहू को पूरे परिवार के साथ निर्वस्त्र कराकर पूजा करवाया. सबसे बड़ी बात इस कृत्य में पत्नी का साथ देने के बजाय पति ने घरवालों के हां में हां मिलाई. वहीं जब बहू ने इसका विरोध किया तो ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे मारपीट भी की. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
लड़की की शादी 2 साल पहले हुई थी. जिसमें पिता ने 5 करोड़ का दहेज भी दिया था. लेकिन शादी के बाद ही बेटी के साथ जो शर्मनाक हरकत हुई उसके साथ-साथ उसको मारा पीटा गया. साथ ही ससुर ने मर्यादा की सीमाएं पार की और पति ने कोई सहायता न करके अपनी मां और पिता का ही साथ दिया. इससे मजबूर होकर लड़की ने कानपुर में अपने ससुराल जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते कई महीनों से समझौते का प्रयास कर रही थी.
यह भी पढ़ें: 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव... मां ने कहा- बेटे को गोली मारी गई थी, बहू पर आरोप
कई बार मेडिटेशन हुआ लेकिन समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. खास बात यह है कि पति का परिवार एक बड़े नेता का नजदीकी रिश्तेदार भी है. कानपुर में सचेंडी इलाके के रहने वाले एक संपन्न परिवार के पिता ने अपनी बेटी का विवाह 6 मार्च 2024 को पांडू नगर के रहने वाले कौतुक मिश्रा के साथ किया था. कौतुक के पिता विनीत मिश्रा और बाबा बब्बू मिश्रा कानपुर शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी हैं और चौक में उनकी बड़ी दुकान है.
पूजा से पहले ससुर ने निवस्त्र कर लगाई राख
पीड़ित लड़की कौतुक मिश्रा की पत्नी ने कानपुर के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की. उसने कहा कि मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है. मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं. इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है.
हालांकि इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं. ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है. शिकायतकर्ता के मुताबिक मेरे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था. ऐसे में मैंने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद पति ने मुझे अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया. जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की. इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया.
इस दौरान मुझे मारा पीटा भी गया. मैं इस शर्मनाक घटना से कई दिनों तक उबर नहीं पाई. इसके बाद फिर मुझे जब पूजा के लिए मजबूर किया गया तो मैंने अपनी मां को पूरा बात बताई. जिसके बाद मेरा भाई मुझे घर बुला ले गया. फिर इन लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया कि हमें दो करोड़ और एक किलो सोना भी चाहिए. मेरे पिता ने शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. जिसके लिए कर्ज भी लिया था. लेकिन मुझे इस परिवार में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
यह भी पढ़ें: देवर-भाभी के अवैध संबंधों में रोड़ा बनी मां, बेटे-बहू ने समधी के साथ मिलकर की हत्या, तीनों गिरफ्तार
इसके बाद मेरे पिता ने पुलिस में रिपोर्ट की तो पुलिस ने इस परिवार के रसूख के आगे हम लोगों से समझौता करने की कोशिश की. मेरे पति के परिवार का कहना है हमारे बाबा एक बड़े नेता के समधी लगते हैं. इसलिए हमारा कुछ नहीं हो पाएगा. पुलिस कई महीनों तक उनके दबाव में रही और समझौता कराने की कोशिश करती रही. लेकिन वो लोग नहीं माने और कहने लगे की हम लोगों के यहां जैसा होता आया है, वही होगा.
परिवार हर महीने करता था ऐसी पूजा
आखिर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर महिला थाने में पति के परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है. जिसमें 6 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले में सास- ससुर, पति कौतुक मिश्रा, बाबा और देवर को भी आरोपी बनाया गया है. लड़की के मुताबिक घर में तंत्र-मंत्र की पूजा के नाम पर शादी मर्यादाएं तोड़ी जाती थीं. हर महीने घर में पूजा इसी तरह होती थी. पति का परिवार कोलकाता में भी तंत्र-मंत्र की पूजा करने जाता था.
इस मामले में एसीपी आशुतोष सिंह का कहना है कि लड़की की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. उसने जो भी आरोप लगाए हैं उसे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं जब आजतक इस मामले में ससुराल पक्ष का पक्ष जानने के लिए उनके यहां पहुंचा तो बताया कि वो लोग दुकान बंद करके कहीं बाहर गए हुए हैं.
रंजय सिंह