झांसी में रिसेप्शन से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, भटक रहा दूल्हा

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दुल्हन रिसेप्शन से पहले ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई. अब दूल्हा अपना मैरिज सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है. उसका कहना है कि लड़की के परिजनों के कहने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हमारी शादी हुई थी. उसमें जो सहायता राशि मिली, वो लेकर दुल्हन चली गई है.

Advertisement
दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार. (Photo: Representational) दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार. (Photo: Representational)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

यूपी के झांसी में रिसेप्शन से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब दूल्हा परेशान हो रहा है. दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी. अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है. वह कभी थाने जा रहा है तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है.

मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है. दूल्हे के हाथों में विवाह सम्मेलन का सर्टिफिकेट है, जिसमें एक तरफ उसकी और दूसरी तरफ दुल्हन की फोटो लगी है. दूल्हे ने कहा कि वह बबीना इलाके का रहने वाला है. वह साइबर कैफे चलाता है. उसकी शादी सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली लड़की से तय हुई थी.

Advertisement

लड़की के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने की बात कही थी, ताकि आर्थिक मदद मिल जाए. इस पर दोनों परिवार तैयार हो गए और 19 फरवरी को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हो गई. दोनों काफी खुश थे. शादी के बाद तय किया था कि 25 अप्रैल रिसेप्शन करेंगे, तभी दुल्हन की विदाई कराएंगे.

यह भी पढ़ें: शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन फरार, जेवरात और कैश भी ले गई... पति-सास को चाय में दे दी थी नशीली चीज

पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले रिसेप्शन की तारीख आती, उसकी दुल्हन सामूहिक विवाह सम्मेलन की सहायता राशि मिलते ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब उसे जानकारी हुई तो दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि शिकायत सीपरी बाजार थाने में की है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है.

Advertisement

पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए. अब उसे पत्नी पर कोई भरोसा नहीं है. यदि अब वह आ जाएगी, तब भी वह साथ नहीं रहेगा. बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे.

यह भी पढ़ें: ठेला लगाने वाले युवक ने कर्ज लेकर रचाई शादी, 14 दिन बाद सवा लाख के जेवरात, कैश और मोबाइल लेकर दुल्हन फरार

पीड़ित दूल्हा ने कहा कि दुल्हन के परिवार वालों के कहने पर हमने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए फार्म भरा था. 19 फरवरी को शादी हो गई और मैरिज सर्टिफिकेट मिल गया. शादी के बाद जैसे ही सरकारी सहायता 60 हजार रुपए मिले, वैसे ही लड़की प्रेमी संग चली गई. दुल्हन जिसके साथ गई, उसका नाम भी पता है.

हम चाहते हैं कि ऐसा न हो कि वह कल आकर यह कहे कि वह हमारे साथ रहेगी, अब हम उससे फ्री होना चाहते हैं. यदि वह आ भी जाती है तो साथ नहीं रहेंगे. उसका कोई भरोसा नहीं है.

पुलिस ने दुल्हन से की बात- उसने कोर्ट मैरिज कर ली

दूल्हे ने कहा कि हम शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे. समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है. इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस से बात की गई तो मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने फोन पर बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. लड़की से बात हुई तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहने की बात कही है. उसने कोर्ट मैरिज कर ली है. लड़की ने साफ आने से मना कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement