Bahraich: दारोगा को सिपाही, इंस्पेक्टर को बनाया एसआई, SP के इस एक्शन से मचा हड़कंप

बहराइच में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष विनोद राव और चौकी इंचार्ज असलम को उनके पद से हटाकर मूल पद पर रिवर्ट कर दिया है. जनवरी माह में जरवल कस्बे में एक अपराधी ने कुछ लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया था. इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद राव और चौकी इंचार्ज असलम की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी.

Advertisement
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने दो पुलिसकर्मियों पर लिया एक्शन पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने दो पुलिसकर्मियों पर लिया एक्शन

राम बरन चौधरी

  • बहराइच ,
  • 25 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने विभागीय कार्रवाई करते हुए जिले के जरवल रोड थाने के थानाध्यक्ष विनोद राव और चौकी इंचार्ज असलम को उनके पद से रिवर्ट कर दिया है. थानाध्यक्ष को दारोगा और चौकी इंचार्ज को सिपाही के पद पर वापस भेजा गया. यह कार्रवाई एक जमीनी विवाद के मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका के कारण की गई.

Advertisement

जमीनी विवाद में मिली लापरवाही
बता दें, जनवरी माह में जरवल कस्बे में एक अपराधी ने कुछ लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया था. इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद राव और चौकी इंचार्ज असलम की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी. जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था. फरवरी में शुरू की गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद, एसपी ने दोनों पर रिवर्ट करने की कार्रवाई की है. 

जिले के जरवल रोड थाने में थानाध्यक्ष के पद पर विनोद राव जनवरी माह से तैनात थे, वहीं जरवल चौकी इंचार्ज के पद पर दीवान असलम तैनात थे. पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों को पुलिस अधीक्षक ने एक मामले में फरवरी माह में निलंबित कर दिया था. इन्हें पुलिस लाइन में तैनात कर इनकी तत्कालीन ऐप पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी से विभागीय जांच शुरू करवाई थी.

Advertisement

SP ने इंस्पेक्टर व दारोगा को किया डिमोट

इस मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने थानाध्यक्ष विनोद राव को उनके इंस्पेक्टर के पद से रिवर्ट करते हुए उन्हें उनके मूल पद दारोगा और जरवल कस्बे में तैनात चौकी इंचार्ज दारोगा असलम को उनके मूल सिपाही पद पर रिवर्ट कर दिया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement