65 साल पहले डकैतों ने किया अगवा, पहलवान ने छुड़ाकर की शादी... बेटी ने 80 की उम्र में घर वालों से मिलवाया

हरदोई में 15 वर्षीय मिठनी को डकैतों ने डाका डालकर किडनैप कर लिया था. जिसके बाद उन्हें एक पहलवान ने छुड़ा लिया था और शादी कर ली थी. वहीं अब उनकी बेटी ने 80 साल की आयु में उनके मायके वालों से मिलवाया है.

Advertisement
मिठनी, जिन्हें डकैतों ने 65 साल पहले किडनैप कर लिया था. (Photo: Prashant Pathak/ITG) मिठनी, जिन्हें डकैतों ने 65 साल पहले किडनैप कर लिया था. (Photo: Prashant Pathak/ITG)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक भावुक करने वाली कहानी सामने आई है. जहां मिठनी को आज से 65 साल पहले डकैतों ने डकैती डालने के दौरान अगवा कर लिया था. 1961-62 में जब मिठनी को अगवा किया था, तब उनकी उम्र करीब 15 साल थी. उनकी शादी हो गई थी. लेकिन गवना नहीं हुआ था. गवना एक महीने बाद होने वाला था. लेकिन इसी बीच डकैतों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उनके पिता, भाइयों को मारकर घायल कर दिया. फिर मिठनी को उठा ले गए.

Advertisement

सोहनलाल यादव ने पकड़ रखने वाली जगह से छुड़ाकर की थी शादी

इस दौरान डकैत मिठनी को कई दिनों तक जंगलों में लेकर भटकते रहे और कई बार पिटाई भी की. इसके बाद अलीगढ़ में अगवा मिठनी को किसी के पास पकड़ (अगवा व्यक्ति को देना ) में सौप दिया. डकैतों के पकड़ में किसी लड़की की जानकारी, उसी इलाके के थाना दादों क्षेत्र के समेघा गांव के सोहनलाल यादव को मिली.

65 साल बाद मायके वालों से मिलती मिठनी. (Photo Prashant Pathak/ITG).

यह भी पढ़ें: 65 साल बाद घर लौटीं ‘मिठनी’, शादी के बाद डकैतों ने डकैती डालकर कर लिया था किडनैप

सोहनलाल यादव पहलवानी करते थे और उनके कई पहलवान मित्र थे. इलाके में उनका दबदबा था. जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने अपने साथियों के साथ पकड़ रखने वाली जगह पर धावा बोला और मिठनी को छुड़ा लिया. मिठनी देखने मे सुंदर थी लेकिन अपहरण के बाद अपनी सुध बुध खो बैठी थी. लेकिन कुछ दिनों बाद वह ठीक हो गईं. जिसके बाद सोहनलाल यादव ने मिठनी से विवाह कर लिया.

Advertisement

उनसे उनके 8 बच्चे, पांच बेटियां और तीन बेटे हुए. मिठनी ने सोहनलाल के साथ समेघा में नई जिंदगी बसा ली. लेकिन उनके मन से मायके की याद कभी नहीं भूली. मिठनी अपने सबसे छोटी बेटी के बहुत करीब थी. ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को अपने मायके के बारे में बताया. उनकी छोटी बेटी नोएडा में रहती हैं. जिसके बाद बेटी ने मां को उनके मायके वालों से मिलवाने की ठानी और हरदोई के लिए मां को लेकर निकल लीं.

मिठनी को मायके लेकर पहुंची बेटी. (Photo Prashant Pathak/ITG

मां के बताए अनुसार बेटी हरदोई पहुंच गई. मिठनी ने बेटी को बताया था कि उनके घर के पास सकाहा गांव है. जहां बड़ा शिव मंदिर है. उसके पास में उनका गांव है और मंदिर में साल में दो बार मेला लगता था. जिसमें वो जाती थीं. उन्हें अपने पिता और भाइयों शिवलाल और सूबेदार के नाम भी याद थे. जिसके बाद बेटी ने वहां पता करके मां को मायके वालों से मिलवा दिया. 80 साल की आयु में परिजनों से मिलकर मिठनी फफक-फफक कर रोने लगीं. 

यह भी पढ़ें: 'बेटा किडनैप हो गया है, तुरंत पैसे ट्रांसफर...' बिहार में माननीयों के पास भी आ रहे साइबर ठगों के कॉल

मायके वालों से मिलने के बाद मिठनी ने क्या-क्या बताया?

Advertisement

मिठनी ने बताया कि 15 साल की आयु में मेरे मां-बाप ने शादी की थी. लेकिन गवना नहीं हुआ था. इसी दौरान गांव में मेला चल रहा था, तभी 100 की संख्या में डकैतों ने मेरे घर पर धावा बोल दिया. इसके बाद वो मुझे उठा ले गए और मेरे मुंह को भी बांध दिया. 5-6 दिन अपने साथ रखे. फिर किसी पकड़ वालों को सौंप दिया. जहां से सोहनलाल यादव ने छुड़ा लिया और विवाह कर लिया. इतने साल बाद बिटियां ने मायके वालों से मिलवा दिया. बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने मायके वालों से मिलूंगी.

हालांकि अब मेरे दोनों भाई नहीं रहे, अगर उनके जिंदा रहते मिल लेती तो बहुत अच्छा रहता. भाइयों की बहुओं को मैं नहीं जानती हूं. लेकिन बहुओं को भाइयों ने मेरे किडनैपिंग के बारे में बताया था, इसलिए उन्हें याद है और वो भी मुझसे मिलकर भावुक हो गईं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement