UP: SIR जांच में बड़ा खुलासा, ‘रानी बेगम’ निकली बांग्लादेशी, दिल्ली में निकाह कर नाम बदलकर रह रही थी महिला

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में SIR वोटर लिस्ट सत्यापन के दौरान एक महिला की कथित फर्जी पहचान का मामला सामने आया है. महमूदा खातून नाम की महिला पर ‘रानी बेगम’ बनकर रहने और फर्जी दस्तावेजों से निकाह करने का आरोप है. पुलिस को उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज मिले हैं.

Advertisement
SIR सत्यापन में पकड़ी गई हुई बांग्लादेशी महिला (Photo:  Devender Sharma/ITG) SIR सत्यापन में पकड़ी गई हुई बांग्लादेशी महिला (Photo: Devender Sharma/ITG)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में कथित बांग्लादेशी महिला महमूदा खातून द्वारा ‘रानी बेगम’ नाम से पहचान बनाए जाने का खुलासा हुआ है. यह मामला निर्वाचन प्रक्रिया की SIR सत्यापन के दौरान सामने आया.

जानकारी के अनुसार SIR की वोटर लिस्ट जांच प्रक्रिया के दौरान एक महिला के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई. जांच में सामने आया कि महिला मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी नई पहचान बनाई. आरोप है कि उसने ग्राम दौताई की प्रधान अफसाना के फर्जी लेटर बनाकर कागजात तैयार किए. इस संबंध में ग्राम प्रधान अफसाना ने गढ़ कोतवाली में शिकायत भी दी है.

Advertisement

SIR सत्यापन में खुली फर्जी पहचान की परतें

पुलिस जब पूछताछ के लिए मसरूफ के घर पहुंची तो वहां से एक संदिग्ध लेडीज पर्स बरामद हुआ. पर्स के अंदर से बांग्लादेश से जुड़े अहम दस्तावेज मिले. पुलिस को महमूदा खातून और उसकी बेटी रोजा का पासपोर्ट और वीजा भी मिला. इसके अलावा बांग्लादेश में बने अन्य दस्तावेज और वहां की करेंसी भी बरामद हुई, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है.

बरामद कागजातों में एक निकाहनामा भी मिला है. इसके अनुसार गढ़ तहसील के ग्राम दौताई निवासी मसरूफ का निकाह 11 फरवरी 2021 को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में महमूदा खातून से हुआ था. निकाह में दिल्ली के बाटला हाउस के दो लोग गवाह बने थे. आरोप है कि निकाह के बाद महमूदा खातून का नाम बदलकर रानी बेगम कर दिया गया और वह अपने पति के साथ गांव में रहने लगी.

Advertisement

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में हुआ था निकाह

बताया गया है कि इस निकाह से उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. बड़ी बेटी रोजा का जन्म वर्ष 2023 में बांग्लादेश में हुआ था. पुलिस को रोजा का बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट भी मिला है. इस बीच मसरूफ सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है.

फिलहाल महमूदा खातून उर्फ रानी बेगम और उसका पति मसरूफ दोनों फरार बताए जा रहे हैं. गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरामद दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं हापुड़ में SIR सत्यापन प्रक्रिया भी अब सवालों के घेरे में आ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement