यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, महिला और 5 बच्चों के शव मिले

यूपी के हमीरपुर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब यमुना नदी में रिश्तेदारों से भरी नाव अचानक पलट गई. नाव में सवार नौ लोगों में से तीन को बचा लिया गया. वहीं, अब एक महिला और 5 बच्चों को मिलाकर सभी 6 शव बरामद हो चुके हैं

Advertisement
लापता हुए छह लोगों मे से दो के शव मिले. (Photo: Screengrab) लापता हुए छह लोगों मे से दो के शव मिले. (Photo: Screengrab)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया. कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई. नाव में 9 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, वहीं, एक महिला और पांच बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

दरअसल, कुतुबपुर गांव के रहने वाले देशराज निषाद के घर में बुधवार को बेटी की शादी थी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार गांव पहुंचे हुए थे. गुरुवार को परिवार के कुछ लोग यमुना नदी के दूसरी तरफ तरबूज और खरबूज खाने के लिए गए थे.

Advertisement

विष्णु निषाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारी के सात बच्चों को लेकर नाव से नदी पार कर बारी में पहुंचे थे. वहां सभी ने तरबूज और खरबूज तोड़े और उन्हें नाव में रखकर वापस गांव लौटने लगे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव जैसे ही यमुना नदी के बीच पहुंची, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग तेज धारा में बहने लगे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

यह भी पढ़ें: यूपी: बहराइच में 22 लोगों से भरी नाव डूबी, 1 की मौत, 8 लापता, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के दौरान विष्णु निषाद और एक बच्चे ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली. वहीं एक अन्य बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि बाकी छह लोग नदी में लापता हो गए. सर्च के दौरान एक महिला और 5 बच्चों के शव मिल चुके हैं. परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. प्रशासन ने आसपास के इलाकों में भी तलाश तेज कर दी. नदी की तेज धारा और गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

स्थानीय टीमों सहित NDRF, SDRF रेस्क्यू में लगी रही. गोताखोर भी मौके पर तलाश में जुटे रहे. लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई. प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया गया, ताकि जल्द से जल्द लापता बच्चे का पता लगाया जा सके. फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »