UP: दोस्त ने की बेइज्जती तो उसके मासूम बेटे से लिया बदला, रस्सी से गला घोंटा, कूड़े के ढेर में फेंकी लाश

Firozabad News: घटना वाले दिन हाशिम और राशिद दोनों ने पहले जमकर शराब पी. तब तक राशिद को ये शक भी नही हुआ कि फिल्में देखने का शौकीन हाशिम उसके खिलाफ इतना बड़ा षड्यंत्र रचा रहा है. हाशिम ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने और राशिद को सबक सिखाने के लिए मंगलवार की शाम उसके 6 वर्ष के बेटे पन्नू को टॉफी देने के बहाने बुला लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया. 

Advertisement
फिरोजाबाद में मासूम की हत्या फिरोजाबाद में मासूम की हत्या

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 21 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

यूपी के फिरोजाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां थाना रामगढ़ इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे के पिता ने हत्यारोपी की बेइज्जती कर दी थी. उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने खूनी वारदात को अंजाम दे डाला. 

दरअसल, कोहिनूर रोड निवासी राशिद की रंग पुताई का करने वाले कारीगर हाशिम से दोस्ती थी. राशिद ने 2 दिन पहले हाशिम से गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए थे. तभी से ही हाशिम ने अपनी इस बेज्जती का बदला लेने के लिए रशीद के पुत्र अबूजर उर्फ पन्नू (6) की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी. 

Advertisement

घटना वाले दिन भी हाशिम और राशिद दोनों ने पहले जमकर शराब पी. तब तक राशिद को ये शक भी नही हुआ कि फिल्में देखने का शौकीन हाशिम उसके खिलाफ इतना बड़ा षड्यंत्र रचा रहा है. हाशिम ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने और राशिद को सबक सिखाने के लिए मंगलवार की शाम उसके 6 वर्ष के बेटे पन्नू को टॉफी देने के बहाने बुला लिया. 

रस्सी से कस दिया मासूम का गला

फिर गला दबा उसकी हत्या कर दी. जब बच्चा तड़प रहा था तब हाशिम ने रस्सी से उसका गला और जोर से कस दिया. हत्या के बाद उसका प्लान था कि लाश को बोरी में भरकर कहीं दूर फेंक देगा. लेकिन भीड़-भाड़ के चलते वो ऐसा नहीं कर सका. ऐसे में उसने लाश को पास के ही एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया. 

Advertisement
घटना के बाद परिवार में कोहराम

उधर, मृतक के पिता राशिद को जब अपने बच्चे का कहीं पता नहीं चला तो वह खोजते-खोजते कूड़े के ढेर के पास पहुंच गया. वहां उसे मासूम का शव पड़ा मिला. जिसे देखने के बाद कोहराम मच गया और फौरन पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई. 

राशिद के साले सूफियान का कहना है कि उसके भांजे की हत्या हाशिम और बिलाल दोनों ने की है. वो दोनों ही बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गए थे. उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी. 

हत्याकांड से पहले देखी थी एनिमल मूवी

हत्या करने से पहले हाशिम ने एनिमल फिल्म भी देखी थी. कोहिनूर रोड के इलाके के लोग कहते हैं कि इस घिनौने हत्याकांड करने से पहले हाशिम ने असफाबाद पर चल रही फिल्म एनिमल देखी थी और वहीं से ही उसने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बच्चे को बहाने से बुलाया और फिर गला दबाकर मार डाला. इससे पहले उसने अपने दोस्त राशिद के साथ शराब पी थी, ताकि उसे शक ना हो. 

मामले में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि 6 वर्ष के एक बच्चे का शव मिला है, जिसकी गला दबाकर व रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम पैनल टीम के द्वारा कराया जा रहा है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement