महिला पुलिसकर्मियों ने थाने में रचाई पिया के नाम की मेहंदी, ड्यूटी के साथ रखेंगी करवा चौथ का व्रत

झांसी की महिला पुलिसकर्मियों (Female police personnel) ने इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) की तैयारियां अनोखे अंदाज में कीं. देश सेवा और कर्तव्य पालन की भावना के साथ इन पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पति के लिए व्रत की परंपरा भी निभाई. इन महिला पुलिसकर्मियों ने थाने में ही अपने हाथों में मेहंदी रचाई.

Advertisement
थाने में मेहंदी लगवातीं महिला पुलिसकर्मी. थाने में मेहंदी लगवातीं महिला पुलिसकर्मी.

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 20 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

UP News: खाकी वर्दी में देश सेवा के जुनून के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महिला पुलिसकर्मियों (Female police personnel) ने पूरे उत्साह से करवा चौथ व्रत (Karva Chauth Vrat) की तैयारियां की हैं. उन्होंने ड्यूटी के दौरान समय निकालकर थाने में ही एक दूसरे के हाथों में मेहंदी रचाई. इनमें सिपाही, थानेदार और एसएसआई इन सभी ने करवाचौथ को लेकर गीत भी गुनगुनाए.

Advertisement

लोगों की सुरक्षा में तैनात रहने वाली महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं हैं. झांसी के महिला थाने में ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को जब समय नहीं मिला तो उन्होंने थाने में ही ड्यूटी के दौरान मेहंदी लगवा ली. इसी के साथ करवाचौथ को लेकर गीत गुनगुनाए. उन्होंने कहा कि वे अपनी परंपराओं को निभाते हुए ड्यूटी भी करेंगी.

महिला थाना प्रभारी किरन रावत ने कहा कि हम लोग ड्यूटी में रहते हैं. परिवार परामर्श केन्द्र पर ड्यूटी कर थे. वहां जब लड़कियां फ्री हुईं, तब उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी लगवानी शुरू की. सभी विवाहित हैं.

यह भी पढ़ें: दो बीवियां, एक पति और करवाचौथ... तीन महीने पहले दूसरी शादी करने वाले शख्स की क्या है कहानी

यह त्योहार महिलाओं का है. विवाहित महिलाएं प्रार्थना करती हैं कि उनके पति की आयु लंबी हो. उन्हें कोई रोग न हो. मैं खुद व्रत रखती हूं और अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हूं. मैं अपने पति के लिए दो लाइनें कहना चाहती हूं कि जिंदगी में कुछ न मिले तो क्या गम है, आप जैसा हमसफर मिला ये क्या कम हैं.

Advertisement

महिला सिपाही ने कहा कि हम लोग पहले अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हैं. ड्यूटी के दौरान जो समय मिल रहा है, उसी समय हम लोग सारी तैयारी कर रहे हैं. परिवार परामर्श केंद्र पर ड्यूटी के बाद हमने थाने में ही मेहंदी लगवाई. ड्यूटी पहले है, इसके साथ त्योहार भी मनाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement