'मुझे मिलने दो, या नहीं लेकिन परिवार को न्याय तो दो...', हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचकर बोले राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की है और सरकार से परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है. राहुल ने कहा, मैं परिवार से मिलूं, ना मिलूं. लेकिन न्याय तो देना चाहिए. राहुल आज सुबह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचे. हालांकि, इससे पहले परिवार ने बयान जारी किया था और राहुल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था. हरिओम की यूपी के रायबरेली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फतेहपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. (Photo: ITG) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फतेहपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. (Photo: ITG)

सिमर चावला / नीतेश श्रीवास्तव

  • कानपुर/ फतेहपुर,
  • 17 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की है और परिवार को ढांढस बंधाया. राहुल ने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं. लेकिन न्याय तो मिलना चाहिए. राहुल का कहना था कि परिवार ने बताया है कि आज सरकार के लोगों ने धमकाया है. धमका कर वीडियो बनवाया है.

Advertisement

राहुल गांधी सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे. उसके बाद सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर आए. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. हालांकि, इससे पहले हरिओम के परिवार ने राहुल गांधी से मिलने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने काफिले को रोक लिया था.

बाद में बातचीत के बाद प्रशासन ने राहुल को मुलाकात करने की अनुमति दे दी. राहुल ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इससे पहले परिवार का कहना था कि वे सरकार से संतुष्ट हैं और किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते हैं.

राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा...

राहुल का कहना था कि परिवार ने क्राइम नहीं किया. क्राइम इनके खिलाफ किया गया है. ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी हैं. घर में बंद कर रखा है. डरा रहे हैं. ये सिर्फ न्याय मांग रहे हैं. हमारे बेटे को भाई को मारा गया है. उसकी हत्या की गई है. हम न्याय मांग रहे हैं और ये कुछ नहीं कह रहे हैं. इनको घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं. अंदर घर में लड़की है. ऑपरेशन करना है. निकलने नहीं दे रहे हैं. सरकार ने बंद कर रखा है. पूरे देश में दलितों पर अत्याचार, मर्डर, अत्याचार किया जा रहा है. मैं सीएम से कहना चाहता हूं कि इनको न्याय दीजिए, इनका सम्मान कीजिए और जो अपराधी हैं उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कीजिए. उनकी रक्षा करने की कोशिश मत कीजिए. 

Advertisement

परिवार के मुलाकात करने से इनकार करने के सवाल पर राहुल ने कहा, परिवार के लोगों ने कहा कि सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया और उनसे कहा कि राहुल गांधी से नहीं मिलना है. ये वीडियो पर कहिए.

इससे पहले राहुल गांधी काफी देर तक हरिओम के घर के बाहर मौजूद रहे. वहां उन्हें परिवार से मुलाकात करने से रोका गया. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर मुलाकात से रोकने के आरोप लगाए थे.

फतेहपुर के एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने कहा, राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, इसलिए हमने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं. सरकार ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की है. मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिओम की पत्नी और पिता को आर्थिक सहायता दी गई है. मृतक के भाई और बहन को सरकारी नौकरी दी गई है.

दरअसल, रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने एक्शन लिया और मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी गई.

राहुल गांधी के फतेहपुर पहुंचने से पहले हरिओम के छोटे भाई शिवम वाल्मीकि ने बयान दिया और साफ कहा है कि वे राहुल गांधी या किसी भी राजनीतिक दल के नेता से नहीं मिलेंगे.

Advertisement

शिवम का कहना था कि मेरे भाई की हत्या रायबरेली में हुई थी. मेरे यहां सरकार के दो कैबिनेट मंत्री आए थे। उन्होंने आर्थिक मदद दी है और हमारे परिवार को सरकारी नौकरी दी गई है. मैं सरकार से संतुष्ट हूं. मेरे यहां राहुल गांधी या किसी और पार्टी के नेता राजनीति करने ना आएं.

इस बीच, फतेहपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि मृतक की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्त किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »