वायरल होने के लिए निगल गया 40 गोलियां, Reel देखकर घर पहुंची पुलिस और फिर...

यूपी के आगरा में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल और चर्चित होने के लिए 40 गोलियां निगल ली और फर्जी खुदकुशी की एक्टिंग की. रील के वायरल होने के बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो सच्चाई देख हैरान रह गई. उसके परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

Advertisement
रील वीडियो के लिए युवक ने की फर्जी खुदकुशी की कोशिश रील वीडियो के लिए युवक ने की फर्जी खुदकुशी की कोशिश

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 26 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

लोग सोशल मीडिया पर वायरल और चर्चित होने के लिए आजकल तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं. इसी क्रम में आगरा में एक युवक ने खुदखुशी का नाटक करते हुए रील बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर दिया.

चर्चित होने के लिए युवक ने एक फिल्मी कहानी बनाई जो एकदम सच जैसा था. रील वीडियो को दमदार बनाने के लिए युवक ने हाथ में एक दो नहीं करीब 40 गोलियां ली और सब एक साथ खा लिया.

Advertisement

वीडियो के साथ युवक ने बाहुबली फिल्म का गाना 'कैसी है ये अनहोनी' को जोड़ दिया और शनिवार को वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. इसके बाद युवक ने खाना खाया और सो गया. इस बीच युवक का रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जो पुलिस तक भी पहुंच गया. 

पुलिस टीम ने रील के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी और जांच पड़ताल के बाद पता चला कि रील चित्राहट थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में रहने वाले अविनाश नाम के युवक ने बनाई है. 

सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने अविनाश के घर के लोकेशन का पता लगा लिया और टीम उसके घर पहुंच गई. पुलिस जब अविनाश के घर पहुंची तो अविनाश सो रहा था, पुलिस ने अविनाश से पूछताछ की और पता किया कि उसने कौन सी गोली खाई थी. 

Advertisement

अविनाश ने पुलिस को बताया कि उसने मोटा होने के लिए विटामिन की गोलियां खाई थी. पुलिस के घर पहुंचने के बाद परिजनों को अविनाश के रील बनाने की जानकारी हुई. पूर्वी आगरा के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है. उसने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह की रील बनाकर डाली थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement