बरेली: CM योगी ने वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन, लगाए शॉट पर शॉट, देखते रह गए लोग, PHOTOS

सीएम योगी ने बीते दिन बरेली (Bareilly) में इनडोर स्टेडियम (Indor Stadium) का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम ने Badminton पर हाथ आजमाया. उनके सामने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना थे.

Advertisement
CM योगी ने वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन CM योगी ने वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 12 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

यूपी के बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला. वह डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्‍टीपर्पज हॉल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी बैडमिंटन कोर्ट पहुंच गए. जहां उन्होंने हाथ में रैकेट लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री को सामने आकर खेलने का इशारा किया. जिसके बाद सीएम और वित्त मंत्री दोनों ने बैडमिंटन पर हाथ अजमाएं. 

Advertisement

एक तरफ सीएम योगी के हाथ में रैकेट था तो दूसरी तरफ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के हाथ में. दोनों ने जमकर शॉट लगाए. सीएम समेत सभी के चेहरे पर मुस्कान थी. सीएम योगी के शटलर वाले रूप को देखकर हर कोई चकित था. आसपास खिलाड़ी, नेता और सुरक्षा से जुड़े लोग मौजूद थे. 
 
खिलाड़ियों संग की मुलाकात

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, कोच आदि से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन भी किया. साथ ही स्टेडियम में खेल की आधुनिक सुख-सुविधाओं का निरीक्षण किया. 

बैडमिंटन खेलते सीएम योगी

10 करोड़ की लागत से बना मल्‍टीपर्पज हॉल

डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए आधुनिक हाल में 10 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च किए गए हैं. यह पूरा हॉल एयर कंडीशन है. इसमें दो बालकनी बनाई गई हैं. हॉल में एकसाथ लगभग 350 लोग आराम से बैठ सकते हैं. 

Advertisement
सीएम योगी का अलग अंदाज

इसमें खिलाड़ियों के रुकने के लिए विश्रामगृह, ट्रेकिंग रूम, मेडिकल रूम समेत लिफ्ट आदि की सुविधा है. इस हॉल के अंदर कुश्ती, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेल खेले जा सकेंगे. 

इस दौरान खिलाड़ियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया. तैराक खिलाड़ी आध्या बंसल ने मुख्यमंत्री को एक पेंटिंग भेंट की. इसके बाद सीएम ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उनसे खेल विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement