'पश्चिम बंगाल जीत का पूरा श्रेय अमित शाह को', बृजभूषण सिंह ने गृहमंत्री को बताया BJP का 'हनुमान'

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अमित शाह की जमकर तारीफ की है. गोंडा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने शाह को पार्टी का 'हनुमान' बताया और आगामी 10 मई से होने वाली ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी दी.

Advertisement
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (File Photo) भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (File Photo)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को दिया. उन्होंने अमित शाह को भाजपा में 'हनुमान' की भूमिका निभाने वाला रणनीतिकार बताया. 

इसी दौरान उन्होंने 10 मई से नंदनी नगर स्टेडियम में शुरू होने वाली ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की घोषणा की, जिसमें देश भर के करीब 1300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसमें हरियाणा के सर्वाधिक 800 पहलवानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसका मकसद चोट के कारण पीछे छूटे खिलाड़ियों को मौका देना है.

Advertisement

अमित शाह की रणनीति का लोहा माना

5 मई को अपने गोंडा स्थित आवास विष्णोहरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां मिली विजय श्री का श्रेय पूरी तरह से अमित शाह की कुशल रणनीति और नेतृत्व को जाता है. उन्होंने बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अमित शाह की तुलना संकटमोचक हनुमान से की. बृजभूषण के अनुसार, पूरी चुनावी बिसात और जीत का खाका शाह ने ही तैयार किया था, जिसके सुखद परिणाम सबके सामने हैं.

रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा

कुश्ती के आयोजन पर चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उनका रेसलिंग प्रशासन से सीधा लेना-देना नहीं है, क्योंकि उनका बेटा यूपी कुश्ती संघ का अध्यक्ष है. हालांकि, कुश्ती के प्रति अपने शौक के कारण उन्होंने बताया कि 10 मई से शुरू हो रही ओपन रेसलिंग उनकी ही परिकल्पना थी. इसमें हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक उत्साहित हैं, जो पारंपरिक रूप से कुश्ती में 70 प्रतिशत तक पदक हासिल करते हैं.

Advertisement

चोटिल खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका

तीन साल के अंतराल के बाद शुरू हो रही इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है जो चोट या अन्य कारणों से मुख्य मुकाबलों से वंचित रह गए थे. बृजभूषण ने कहा कि यह देश के खेल भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नंदनी नगर स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement