UP: न बग्गी न कार, ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, Video

बिजनौर के गांव खेड़ा में दूल्हे शुभम कुमार ने परंपरा से हटकर ट्रैक्टर पर सवार होकर बारात निकाली. लग्जरी गाड़ियों के बजाय देसी अंदाज में पहुंची इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गांव वालों ने सादगी की तारीफ की. शुभम ने कहा कि वह पुरानी परंपरा को फिर से जिंदा करना चाहते हैं.

Advertisement
लग्जरी गाड़ियों को छोड़ ट्रैक्टर पर निकली की बारात (Photo: Screengrab) लग्जरी गाड़ियों को छोड़ ट्रैक्टर पर निकली की बारात (Photo: Screengrab)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव खेड़ा में आज एक अनोखी और देसी बारात देखने को मिली. जहां आमतौर पर लोग बग्गी और लग्जरी गाड़ियों से बारात लेकर पहुंचते हैं, वहीं दूल्हे शुभम कुमार ने परंपरा से हटकर ट्रैक्टर पर सवार होकर दुल्हन के घर एंट्री की. इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गांव खेड़ा निवासी राजकुमार के बेटे शुभम की यह देसी बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. गांव वालों ने भी जमकर स्वागत किया और हर कोई इस सादगी और देसी अंदाज का कायल नजर आया.

Advertisement

ट्रैक्टर पर निकली दूल्हे की बारात

इस बारात में ना कोई दिखावा था और ना ही शान-ओ-शौकत. सिर्फ अपनापन और देसी गर्व की पहचान दिखी. दूल्हे के परिवार और बारात में आए लोगों ने इसे देसी बारात का नाम दिया. शुभम खुद ट्रैक्टर चलाते हुए बारात लेकर निकले. उनके दोस्त और रिश्तेदार ट्रैक्टर पर बैठकर साथ में डांस करते नजर आए.

बारात के दौरान शुभम के सिर पर नोट भी लगाए गए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ग्रामीणों का कहना था कि जहां लोग अपनी बारात में बड़ी-बड़ी गाड़ियां और घोड़े-बग्गी लाते हैं, वहीं इस देसी अंदाज ने अपनी अलग पहचान बना ली है.

देसी अंदाज की बारात बनी चर्चा का विषय

दूल्हे शुभम ने बताया कि उन्होंने बुजुर्गों से सुना था कि पहले बारात ट्रैक्टर और बग्गी से ही निकाली जाती थी. उन्होंने उसी पुरानी परंपरा को जिंदा करने के लिए यह शुरुआत की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement