मेकअप का सामान कम था तो भड़क उठी दुल्हन, साफ कह दिया- शादी नहीं करूंगी, फिर चले ईंट-पत्थर

यूपी के बिजनौर में एक शादी में अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां मेकअप का सामान कम आने पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे. नाराज लोगों ने दूल्हे की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. पुलिस ने किसी तरह मामले को कराया शांत. बारात बिना दुल्हन लौट गई.

Advertisement
दूल्हा पक्ष की तरफ से लाया गया था मेकअप का सामान. (Photo: Representational) दूल्हा पक्ष की तरफ से लाया गया था मेकअप का सामान. (Photo: Representational)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

बिजनौर के नहटौर नगर के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन ने मेकअप का सामान कम देखकर शादी से इनकार कर दिया. यह सामान दूल्हा पक्ष लेकर आया था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. देखते ही देखते पथराव होने लगा. हंगामे में दूल्हे की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Advertisement

दरअसल, बिजनौर के नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर के रहने वाले युवक की शादी गांव नहटौर के जसमौरा की युवती से तय हुआ था. 8 अप्रैल बुधवार की रात नहटौर धामपुर मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल में बारात आई थी. जब रस्में शुरू होने वाली थीं, तभी अचानक दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि दुल्हन मेकअप का सामान कम लाए जाने से नाराज थी.

दुल्हन के इस फैसले से मौके पर सन्नाटा पसर गया. देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पहले बहस करने लगे फिर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: वरमाला हो चुकी थी, फेरे बाकी थे... दुल्हन ने शादी से किया इनकार, सुबह बॉयफ्रेंड के घर छोड़ आए परिजन

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले. इस पथराव में दूल्हे की कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई की पिटाई कर दी. किसी तरह उसने खुद को बचाया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. वहां दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी.

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

कोतवाल रविन्द्र प्रताप ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर एक्शन लिया जाएगा. यह भी बताया जाता है कि दुल्हन और दूल्हा पहले से रिश्तेदार हैं. उधर देर रात दोनों पक्षों में बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया, जिसमें तय हुआ कि अब ये शादी नहीं होगी. बारात बिना दुल्हन के वापस जाएगी और दूल्हा पक्ष शादी के दौरान जो दुल्हन पक्ष का खर्चा हुआ, उस खर्चे को देगा. इसके बाद रात में ही बारात वापस लौट गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement