'LLB स्टूडेंट हैं, नौकरी खा लेंगे...', बस्ती में पुलिस वालों पर रौब झाड़ना युवकों को पड़ा महंगा- VIDEO

बस्ती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवकों को ट्रैफिक पुलिस वालों से भिड़ते देखा जा रहा है. दोनों युवक ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर एलएलबी की पढ़ाई करने का रौब झाड़ रहे हैं.

Advertisement
बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के जवानों से बहस करते युवक. (Photo: Screengrab) बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के जवानों से बहस करते युवक. (Photo: Screengrab)

संतोष सिंह

  • बस्ती,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

यूपी के बस्ती में ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग करना दो युवकों को इस कदर नागवार गुजरा कि वह ट्रैफिक पुलिस के जवानों से ही भीड़ गए. इतना ही नहीं, ये युवक ट्रैफिक पुलिस वालों के साथ भी अभद्रता करने लगे और धक्का-मुक्की भी की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनबढ़ दोनों युवकों की हेकड़ी निकालते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग मनबढ़ युवकों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

Advertisement

दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे का है. जहां शनिवार की शाम को ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोक लिया. ये बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि वह उनसे उलझ पड़े और अभद्रता करने के साथ-साथ धक्का-मुक्की भी करने लगे.


पुलिसवालों से बोले युवक-सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे दुरुस्त हो जाओगे
मनबढ़ युवक यहीं नहीं रुके, पुलिसवालों को अर्दब में लेने के लिए उनसे अंग्रेजी भी झाड़ने लगे. इस दौरान एक ने कहा कि हेल्लो मिस्टर ट्रैफिक मैन.. व्हाट इज योर प्रॉब्लम, आईएम लॉ स्टूडेंट. सबको चिरकुट समझ रहे हो क्या, एलएलबी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे दुरुस्त हो जाओगे. इस पर भी ट्रैफिक पुलिस के दोनों जवान संयम का परिचय देते हुए युवकों को समझाने लगे. जिसपर युवक और अर्दब झाड़ने लगे. 

Advertisement

इसके अलावा बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के नाम का नेम प्लेट पकड़ उन्हें धमकी देने लगे. युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा देख भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवकों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों की हेकड़ी निकालते हुए उनपर सरकारी काम में बाधा, बाद-विवाद और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आदित्य पांडेय नामक एक युवक को अरेस्ट भी कर लिया है.

डिप्टी एसपी ने क्या कहा?
डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली के मालवीय तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी दे रही थी. उसी दौरान दो युवक बाइक से आए और ट्रैफिक पुलिस से विवाद करने लगे. जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों पर धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1), 132 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मुख्य अभियुक्त आदित्य पाण्डेय जो जयपुरवा का रहने वाला है, उसे अरेस्ट कर लिया गया है. वहीं दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement