बस्ती: शादी में बिना पूछे खाया रसगुल्ला, गुस्साए कारीगर ने मासूम को धधकते तंदूर में झोंका

यूपी के बस्ती में शादी समारोह में बिना पूछे रसगुल्ला खाने पर कारीगर ने 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंक दिया. गंभीर रूप से झुलसा बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
जलते तंदूर में गिरने से झुलसा मासूम (File Photo: Pexels) जलते तंदूर में गिरने से झुलसा मासूम (File Photo: Pexels)

संतोष सिंह

  • बस्ती ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में महज एक रसगुल्ला खाने पर हलवाई के कारीगर ने 11 साल के बच्चे को धधकते तंदूर में फेंक दिया. मासूम अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. 

दरअसल, छावनी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम चमन अपनी नानी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहां स्टॉल पर रखे रसगुल्ले को बिना अनुमति खाने पर खाना बनाने वाले कारीगर ने उसे जलते हुए तंदूर की भट्टी में झोंक दिया. यह घटना रसगुल्ला खाने की छोटी सी बात पर कारीगर के अचानक आए गुस्से के कारण हुई. बुरी तरह झुलसी हालत में परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी कारीगर की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

एक रसगुल्ले के लिए हैवानियत

पीड़ित मासूम चमन के शरीर पर जलने के गहरे निशान हैं और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं. घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एक बच्चे की गलती की सजा इतनी खौफनाक हो सकती है? मासूम फिलहाल अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की कोशिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी कारीगर की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement