'गुनाह से बचो, तौबा करो...',सम्भल में मुस्लिम महिलाओं ने उठाई कांवड़, भड़के बरेली के मौलाना

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने धार्मिक आस्था और पहचान की बहस को फिर तेज कर दिया है. बुर्का पहने दो मुस्लिम महिलाओं के कांवड़ लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी करने के दृश्य पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. बरेली के एक मौलाना ने इसे शरियत के खिलाफ बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है और मुस्लिम समाज से ऐसे कार्यों से बचने की अपील की है.

Advertisement
सम्भल में मुस्लिम महिलाओं ने उठाई कांवड़ तो भड़के बरेली के मौलाना (Photo: itg) सम्भल में मुस्लिम महिलाओं ने उठाई कांवड़ तो भड़के बरेली के मौलाना (Photo: itg)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

धर्म और पहचान के सवाल अक्सर निजी आस्था से आगे बढ़कर सार्वजनिक बहस का रूप ले लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहने कांवड़ उठाए दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि वे शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थीं. वीडियो सामने आते ही जहां कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया, वहीं कई यूजर्स ने धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए.

Advertisement

वीडियो के वायरल होने के बाद बरेली से ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजबी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इन दिनों बुर्का पहने महिलाओं का कांवड़ यात्रा में शामिल होने का मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शरियत के नजरिये से इसका हुक्म जानना चाहते हैं.

मौलाना रजबी ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि इस्लाम में शरियत की रोशनी में यह सीधा हुक्म है कि कोई भी मुसलमान- चाहे वह पुरुष हो या महिला, दूसरे मजहब के धार्मिक त्योहारों या अनुष्ठानों को नहीं अपना सकता. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरी कौम की शक्ल या सूरत अपनाता है तो उसकी गिनती उसी कौम में की जाएगी. उनके मुताबिक कांवड़ यात्रा में भाग लेना या जलाभिषेक जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना मुसलमानों के लिए नाजायज और सख्त गुनाह है.

Advertisement

उन्होंने संबंधित महिलाओं और मुस्लिम समाज से अपील की कि ऐसे कदम न उठाएं जिससे समुदाय की बदनामी हो. मौलाना ने कहा कि गुनाह से बचना और तौबा करना ही बेहतर रास्ता है तथा भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से परहेज किया जाना चाहिए.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement