Baghpat Election Result: बागपत से RLD के राजकुमार संगवान जीते, सपा उम्मीदवार हारे

Baghpat Lok Sabha Election Result: देश में सातों चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और आज फैसले का दिन था. बागपत लोकसभा सीट से RLD के राजकुमार संगवान जीते हैं.

Advertisement
बागपत चुनाव परिणाम बागपत चुनाव परिणाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

Baghpat Seat Result: उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां इस बार काफी कम वोट पड़े थे. इस बार का मतदान प्रतिशत सिर्फ 56 प्रतिशत रहा. यहां से मैदान में सात प्रत्याशी खड़े थे. इनमें एनडीए की तरफ से आरएलडी के राजकुमार संगवान और समाजवादी पार्टी के अमरपाल के बीच मुकाबला था. इसमें राजकुमार संगवान जीत गए हैं.

Advertisement

 

बागपत का मतदान प्रतिशत 
बागपत में इस बार 56 प्रतिशत वोटिंग हुई.  2024 का मतदान प्रतिशत पिछली बार से आठ प्रतिशत कम है. 2019 में 64.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़े
2019 में बीजेपी के सत्यपाल सिंह विजयी हुए थे. इनको 5,25,789 वोट मिले. आरएलडी के जयन्त चौधरी को 5,02,287 वोट मिले. नोटा को मतदाताओं ने 5,041 वोट दिए.

बागपत लोकसभा सीट से जुड़े रोचक तथ्य
बागपत लोकसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई, पहले चुनाव में यहां जनसंघ और दूसरे चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. लेकिन इमरजेंसी के बाद यहां 1977 में हुए चुनाव से ही क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह से बदल गई. 1977, 1980 और 1984 में लगातार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह यहां से चुनाव जीते. उनके बाद बेटे अजित सिंह 6 बार यहां से सांसद रहे. 1989, 1991, 1996, 1999, 2004 और 2009 में अजित सिंह बागपत से सांसद रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement