UP: विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस वाले ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सिपाही ने गांव में एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है.

Advertisement
कांस्टेबल ने युवक को जड़ा थप्पड़. (Photo: Screengrab) कांस्टेबल ने युवक को जड़ा थप्पड़. (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

बागपत में डायल-112 पर तैनात एक सिपाही का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. मामला थाना दोघट क्षेत्र के टिकरी कस्बे का बताया जा रहा है, जहां किसी शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया.

Advertisement

दरअसल टिकरी कस्बे में किसी विवाद की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान एक सिपाही अचानक एक युवक को थप्पड़ मार देता है. जिससे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! ट्रेन में महिला ने चप्पल दिखाकर दी गालियां, पत्नी को अपशब्द कहने पर युवक ने जड़े थप्पड़

पुलिस ने मामले की शुरू कराई जांच

वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ लिया और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस मामले में बागपत पुलिस का कहना है कि 14 मार्च को पुलिस टीम शिकायत पर मौके पर पहुंची थी.

Advertisement

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई थी. जिसके बाद यह घटना हुई. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement