'जिहादी कहा, टोपी उतरवाई और...', मुस्लिम बुजुर्गों से मारपीट, पीड़ित ने बयां की आपबीती

बदायूं के रुदायन में स्कूटी हटाने को लेकर विवाद के बाद तीन मुस्लिम युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. पीड़ित ने आरोपी पर गाली गलौज, दाढ़ी खींचने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन अब मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है.

Advertisement
बदायूं में मुस्लिम बुजुर्गों से मारपीट (Photo: Screengrab) बदायूं में मुस्लिम बुजुर्गों से मारपीट (Photo: Screengrab)

अंकुर चतुर्वेदी

  • बदायूं ,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक ने तीन मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की. वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है.

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर, सहसवान निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों आरिफ और जावेद के साथ कस्बा रुदायन गए थे. उनका कहना है कि वो मदरसे के काम से गए थे. जैसे ही वो मुख्य रास्ते से गुजर रहे थे, तभी पीछे से एक स्कूटी सवार युवक तेज हॉर्न बजाने लगा. रास्ते से न हट पाने पर उसने स्कूटी रोक ली और गाली गलौज शुरू कर दी.

Advertisement

सरेराह गाली गलौज और मारपीट

पीड़ित के मुताबिक युवक ने आधार कार्ड दिखा कहते हुए उनसे पहचान पूछी और लात, थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, टोपी उतरवाई और धार्मिक टिप्पणी करते हुए भद्दी गालियां दीं. पीड़ित का कहना है कि कुछ ही देर में आरोपी ने फोन कर दो तीन और युवकों को बुला लिया, जिसके बाद मारपीट बढ़ गई. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई.

मुस्लिम बुजुर्गों से बदसलूकी

तहरीर में आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 8, रुदायन के रूप में हुई है. पीड़ित अब्दुल सलाम ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की और कैमरे पर पूरी घटना को बताया. उनका कहना है कि घटना के समय वो इतने दहशत में थे कि अपना होश खो बैठे थे.

Advertisement

वायरल वीडियो पर सियासत तेज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा. 

 

तीन मुस्लिम युवकों से मारपीट

वहीं पुलिस का कहना है कि जैसे ही वीडियो उनकी जानकारी में आया, 19 फरवरी को ही अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. पुलिस के अनुसार पहले सिर्फ वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसके चलते युवक को शांति भंग में जेल भेजा गया. अब वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement