STF अधिकारी बनकर कर डाली लाखों की ठगी, फर्जी आईडी दिखाकर फंसाता था, अयोध्या में पकड़ा गया आरोपी

अयोध्या पुलिस ने फर्जी STF अधिकारी बनकर जमीन बैनामे के पैसे वसूलने वाले शातिर ठग अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में 4 लाख रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड और वाहन बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी के पास से सफारी कार जब्त की है. (Photo: Screengrab) पुलिस ने आरोपी के पास से सफारी कार जब्त की है. (Photo: Screengrab)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

अयोध्या में पुलिस ने फर्जी STF अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि यह आरोपी फर्जी STF आईडी कार्ड दिखाकर लोगों को झांसा देता था और जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने के नाम पर रकम ऐंठता था.

इस मामले को लेकर थाना कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित ने केस दर्ज कराया था. इसमें आरोपी 52 वर्षीय अजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. अजय मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है. वह वर्तमान में गोमती नगर लखनऊ में रह रहा था. उसे 19 फरवरी को रानोपाली चौकी क्षेत्र के पास से अरेस्ट किया गया है.

Advertisement

शिकायत में कहा गया था कि 26 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने खुद को STF अधिकारी बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड दिखाया. उसने जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 4,00,000 रुपये हड़प लिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पॉश इलाके में ₹200 करोड़ की प्रॉपर्टी में फर्जीवाड़ा! कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पुलिस टीम ने उदासीन आश्रम से रानोपाली मार्ग के किनारे दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी के कब्जे से एक फर्जी आईडी कार्ड, एक सफारी कार बरामद की गई है.

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ थाना तारुन में भी धोखाधड़ी से संबंधित केस दर्ज है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

Advertisement

अयोध्या पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा चलाए जा रहे धोखाधड़ी और जालसाजी विरोधी अभियान के तहत ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इसी के साथ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी की पहचान सत्यापित किए बिना किसी भी तरह का आर्थिक लेन-देन न करें. पुलिस का कहना है  कि धोखाधड़ी और जालसाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement