PM मोदी को अपशब्द कहने वाले सपा सांसद अजेंद्र लोधी के बयान से अखिलेश ने झाड़ा पल्ला, कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महोबा में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनके बयान को गलत बताते हुए किनारा कर लिया है.

Advertisement
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Photo: PTI) सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Photo: PTI)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अभद्र टिप्पणी के पक्ष में नहीं हैं. महोबा कलेक्ट्रेट में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान सांसद लोधी ने पत्रकारों के सामने पीएम को सरेआम गाली दी और उन्हें 'देश विरोधी' करार दिया. इस विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर अजेंद्र सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 132, 189(2), 352 और 196(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

अखिलेश यादव की सफाई: 'हम ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं'

सांसद के विवादित बोल पर घिरी समाजवादी पार्टी को बचाने के लिए खुद अखिलेश यादव सामने आए. उन्होंने कहा कि सपा कभी भी किसी के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करती. 

अखिलेश के मुताबिक, सांसद ने अपना दर्द और जन समस्याएं बयां की होंगी, लेकिन अभिव्यक्ति के लिए जिस भाषा और अपशब्दों का सहारा लिया गया, वह पूरी तरह गलत था. सपा प्रमुख के इस बयान को सांसद लोधी के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

'गरिमा की सीमा लांघी': क्या था पूरा मामला?

महोबा में बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपना आपा खो बैठे. उन्होंने न केवल पीएम को गाली दी, बल्कि उनके विदेशी दौरों पर सवाल उठाते हुए अशोभनीय बातें कह डालीं. लोधी ने बंगाल चुनाव का हवाला देकर ईवीएम में धांधली और पुलिस के दुरुपयोग के भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 जून तक जन समस्याएं हल नहीं हुईं, तो अंजाम बुरा होगा.

Advertisement

भाजपा का आक्रोश: पुतला फूंकने और 'पिटाई' की चेतावनी

सांसद के बिगड़े बोल पर भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. हमीरपुर के भाजपा चेयरमैन कुलदीप निषाद ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वे सांसद का पुतला जलाएंगे. निषाद ने यहां तक कह दिया कि अगर सांसद सामने पड़ गए, तो उनकी पिटाई भी की जाएगी. भाजपा का आरोप है कि निर्वाचित प्रतिनिधि ने देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. फिलहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है.

---- समाप्त ----
इनपुट- नाहिद अंसारी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement