'सिर्फ 11 विधायक दे दो, एनकाउंटर करने वालों का होगा एनकाउंटर', बोले AIMIM नेता शौकत अली

एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मेरठ में एक जनसभा के दौरान बेहद तल्ख तेवर दिखाए हैं. उन्होंने यूपी में कथित तौर पर मुसलमानों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों और सरकार पर जमकर हमला बोला और समर्थकों से एकजुट होने की अपील की.

Advertisement
शौकत अली (File Photo) शौकत अली (File Photo)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने सोमवार को मेरठ में आयोजित एक ईद मिलन समारोह के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि यदि प्रदेश की जनता उन्हें 111 नहीं, बल्कि केवल 11 विधायक जिताकर दे देती है, तो वह राज्य में किसी भी मुसलमान का एनकाउंटर नहीं होने देंगे. शौकत अली ने मंच से खुलेआम वादा किया कि यदि इसके बाद किसी मुसलमान का एनकाउंटर हुआ, तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर किया जाएगा. उनके इस बयान ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. फिलहाल, पुलिस ने शौकत अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

Advertisement

विपक्षी विधायकों और सरकार पर साधा निशाना

शौकत अली ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने जिन्हें 111 विधायक जिताकर दिए, वे आज खामोश बैठे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इल्जाम की बुनियाद पर घरों पर बुलडोजर चलाए गए और गोलियां मारी गईं, लेकिन वोट लेने वाले नेता 'सरकार नहीं है' कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं.

 शौकत ने लोगों से कहा कि वे घर-घर जाकर बताएं कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है. उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे एक साल के लिए 'जमात' में जाने का संकल्प लेकर घर से निकलें ताकि लखनऊ तक अपनी आवाज पहुंचा सकें.

एकजुटता की अपील

भाषण के दौरान उन्होंने मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत के लिए "एक डंडा, एक झंडा और एक नेता" के नारे के तहत संगठित होने पर जोर दिया. शौकत अली ने क्षेत्रीय भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विकास केवल गोरखपुर और सैफई तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने संकल्प जताया कि अगर विकास की बात आएगी, तो मेरठ में भी विकास सुनिश्चित कराया जाएगा और इसके लिए वे पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगे. उन्होंने समर्थकों को एकजुट होकर विधानसभा तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement

सियासी माहौल में बढ़ी तपिश

समारोह के दौरान शौकत अली के तीखे बोलों ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की मंशा साफ कर दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज का यह कार्यक्रम महज एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि सत्ता संघर्ष का आगाज है. मेरठ में हुए इस शक्ति प्रदर्शन से एआईएमआईएम ने मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है, जिससे आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति और गर्मा सकती है.

विवादित बयान पर सफाई

शौकत अली ने अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने संवैधानिक दायरे में एनकाउंटर की बात की है. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 90% मुस्लिमों का वोट लेने के बावजूद 111 विधायक अन्याय पर खामोश हैं. उन्होंने रामनवमी का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या मस्जिद के बाहर 'नागिन डांस' करने वालों पर भी नमाजियों जैसा एक्शन होगा?

राजभर और सपा पर तीखा हमला

ओम प्रकाश राजभर के 'बेवकूफ' वाले बयान पर शौकत ने कहा कि राजभर पहले बनारस में रिक्शा चलाते थे, इसलिए उनकी भाषा शैली वैसी ही है. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने राजभर को फॉर्च्यूनर देकर खरीदा था. शौकत ने यह भी कहा कि 2027 में एआईएमआईएम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उनकी कोशिश मायावती के साथ मिलकर दलित-मुस्लिम गठबंधन बनाने की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement