UP: भैंस खरीद-फरोख्त को लेकर बवाल, छत से हुई पत्थरबाजी... घंटों प्रभावित रहा यातायात

आगरा में भैंस खरीद-फरोख्त को लेकर बवाल हो गया. जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस पत्थरबाजी से दहशत फैल गई और यातायात भी प्रभावित हो गया. मामले में पुलिस ने 36 लोगों को नामजद किया है.

Advertisement
आगरा में पत्थरबाजी के बाद दहशत में आए लोग. (Photo: Screengrab) आगरा में पत्थरबाजी के बाद दहशत में आए लोग. (Photo: Screengrab)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ मामूली विवाद गुरुवार शाम अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. जिसके बाद तांतपुर रोड स्थित मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह झड़प पथराव में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.

Advertisement

पत्थरबाजी से प्रभावित हो गया यातायात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग आसपास की छतों पर चढ़ गए और वहां से भी पत्थरबाजी करने लगे. जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना के दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

यह भी पढ़ें: तोड़फोड़-पत्थरबाजी, रोड जाम, फिर पुलिस का लाठीचार्ज... क्यों आधी रात उबल पड़ा हाथरस का कस्बा मुरसान?

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और हालात पर काबू पाया.

36 नामजद, 25 अज्ञात पर एफआईआर और 6 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 36 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. वहीं पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement