उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने नशे की हालत में वंदे भारत एक्सप्रेस और बलिया एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए थे.