ताजमहल घूमने आए ईरानी पर्यटक ने मंदिर में पढ़ी नमाज, जानें फिर...

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास एक मंदिर में घूमने आए ईरानी पर्यटक ने नमाज पढ़ ली. जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया. सूचने लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Advertisement
file photo file photo

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 04 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास एक मंदिर में नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है. पकड़े जाने के बाद ताजमहल देखने आए ईरानी परिवार ने माफ़ी भी मांग ली है. ईरानी परिवार ने कहा मंदिर में साफ सफाई देखकर नमाज़ पढ़ ली थी. बता दें कि ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक मंदिर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी और सपा के बीच बढ़ता सियासी तनाव

Advertisement

मंदिर के अंदर एक ईरानी पर्यटक ने नमाज़ पढ़ ली. जिसके बाद वहां हंगामा हो गया. सुचना पर ताज सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच की तो ईरानी पर्यटक ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यह मंदिर है. साफ सफाई देखी तो उन्होंने नमाज़ पढ़ ली. ईरानी परिवार ने इसे लेकर माफ़ी मांगी है.

ईरानी परिवार जिसने मंदिर में पढ़ी नमाज

मामला दिनांक 3 नवंबर दिन सोमवार का बताया जा रहा है. ईरानी परिवार के नमाज़ पढ़ने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया था. वहीं, हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंच गई थी. पुलिस ने पर्यटकों से बातचीत क़ी और उनका पासपोर्ट चेक किया. पूछताछ में ईरानी परिवार ने बताया कि ताजमहल देखने के बाद बाहर आये तो काफी भीड़ भाड़ थी.

ऐसे में हम नमाज़ के लिए साफ जगह ढूंढ रहे थे. ईरानी परिवार के पुरुष ने मंदिर में नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया और मां बेटी मंदिर के बाहर खड़ी थीं. ईरानी परिवार ने कहा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था. मंदिर में कोई भी नहीं था. बाद में पता लगा कि यह मंदिर है. पिता और बेटी ने माफ़ी मांगी और कहा कि वह किसी की भी धार्मिक भावना को आहत नहीं करना चाहते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आगरा-पटना-भोपाल में आसमान रहेगा साफ, जानें अपने शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

उन्हें उस जगह के मंदिर होने के जानकारी नहीं थी. ईरानी परिवार का माफ़ी मागने का वीडियो भी वायरल हुआ है. एसीपी अरीब अहमद ने मौखिक तौर पर बताया कि ईरानी परिवार ताजमहल घूमने आया था. उन्होंने गलती से मंदिर में नमाज पढ़ ली थी. उन्हें उस जगह के मंदिर होने की जानकारी नहीं थी. ईरानी परिवार ईरान में प्रोफेसर के पद पर तैनात है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement