UP: तार बदलते समय टूट गया पोल, खंभे के साथ नीचे गिरा लाइनमैन- Video

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां पोल पर चढ़कर तार बदल रहा लाइनमैन पोल के साथ नीचे गिर गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
पोल सहित जमीन पर गिरा लाइनमैन पोल सहित जमीन पर गिरा लाइनमैन

aajtak.in

  • आगरा,
  • 03 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां तार बदलते समय पोल टूटकर गिर गया. जिससे पोल पर चढ़कर तार बदल रहा लाइनमैन नीचे गिर गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में लाइनमैन की जान नहीं गई.

लाइनमैन का पोल के साथ जमीन पर गिरने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि लाइनमैन पोल के ऊपर चढ़कर तार बदल रहा है. जबकि नीचे उसके कुछ साथी तार को खोल रहे हैं. इसी बीच पोल अचानक से नीचे गिर जाता है. जिसके चलते लाइनमैन भी पोल के साथ जमीन पर गिर जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग के लाइनमैन ने लड़की से किया रेप, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

जिस वक्त पोल सहित लाइनमैन नीचे गिरता है, उस वक्त वहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति भी कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे. अगर पोल बुजुर्ग के ऊपर गिरता तो उनकी भी जान जा सकती थी. पोल के नीचे गिरते ही आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं. लेकिन जैसे ही लोगों की नजर लाइनमैन पर पड़ी वह उसे तुरंत उठाने लगे.

वहीं, उठने के बाद बिजलीकर्मी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया. इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग उसका हालचाल भी पूछते नजर आए. इस हादसे के लिए लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया. लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग की तरफ से तार बदलने के लिए क्रेन मुहैया कराई गई होती तो ये हादसा नहीं होता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement