चीन में बना दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर, मिनटों में चढ़ जाएंगे पहाड़

चीन ने पहाड़ पर चढ़ने का तरीका ही बदल दिया है. 905 मीटर लंबा यह एस्केलेटर अब लोगों का घंटों का सफर मिनटों में पूरा कर रहा है और इंजीनियरिंग का नया कमाल बनकर चर्चा में है.

Advertisement
वुशान काउंटी का इलाका काफी पहाड़ी है (Photo: Youtube/@FuturaVault) वुशान काउंटी का इलाका काफी पहाड़ी है (Photo: Youtube/@FuturaVault)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

चीन ने एक बार फिर दुनिया को अपनी इंजीनियरिंग से चौंका दिया है. चोंगकिंग के वुशान काउंटी में विश्व का सबसे लंबा आउटडोर एस्केलेटर तैयार किया गया है, जिसे वुशान गॉडेस एस्केलेटर कहा जाता है. यह एस्केलेटर सिर्फ अपनी लंबाई की वजह से ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी आसान बनाने के कारण भी चर्चा में है.

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एस्केलेटर करीब 905 मीटर लंबा और 242 मीटर ऊंचा है, जो लगभग 80 मंजिला इमारत के बराबर माना जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि जहां पहले इस पहाड़ी रास्ते को तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगता था, अब वही सफर सिर्फ 20 से 21 मिनट में पूरा हो जाता है.

Advertisement

लेकिन यह कोई साधारण एस्केलेटर नहीं है. यह एक पूरा ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जिसमें 21 आउटडोर एस्केलेटर, 8 लिफ्ट, 4 मूविंग वॉकवे, 2 ब्रिज और 2 क्रॉस-पैसेज शामिल हैं. इसे यांग्त्ज़े नदी के किनारे लिंगशान पर्वत क्षेत्र में बनाया गया है और अब इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.

देखें वीडियो

दरअसल, वुशान काउंटी का इलाका काफी पहाड़ी है. यहां रहने वाले लोगों को रोजाना यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. शहर या नदी किनारे पहुंचना आसान नहीं था. ऐसे में इस एस्केलेटर सिस्टम ने उनकी बड़ी समस्या हल कर दी है. अब लोगों का समय भी बच रहा है और सफर भी आरामदायक हो गया है.

सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह जगह एक नया आकर्षण बन गई है. लोग अब बिना थके ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और वहां से शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

भारत में भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसे इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया जा रहा है. कुछ लोग इसकी तुलना हांगकांग के Central-Mid-Levels एस्केलेटर से कर रहे हैं, लेकिन वुशान गॉडेस एस्केलेटर उससे कहीं ज्यादा लंबा और एडवांस है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement