सोशल मीडिया पर जानवरों को लेकर भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं. आपने मगरमच्छ को देखा होगा, जो अपने साथियों को भी मारकर खा जाते हैं. उसी तरह सांप भी खुद को खाते हैं. ये सुनने में जितना अजीब लग रहा है वाकई में उससे ज्यादा देखने में है, सांपों की भी कई प्रजातियां हैं, जो दूसरे सांपों को मारकर खा जाती हैं, लेकिन कुछ तो ऐसे हैं कि जो खुद को ही खाने लगते हैं. हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि एक सांप अपनी ही पूंछ को खा रहा है. वीडियो देख लोग बेहद हैरान हैं.
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो की शुरुआत किसी गांव में खेत से होती है. यहां जमीन पर एक सांप दिखाई देता है. पहले देखने में लगता है कि वहां पर दो सांप हैं और उनमें से एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश कर रहा है. लेकिन फिर जो देखने को मिलता है, वो हर किसी को हैरान कर देता है. सांप अपनी ही पूंछ को खाने लगता है. वहां पर मौजूद शख्स ने अपने फोन से इस नजारे को कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
हजारों लोगों ने देखा वीडियो...
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और बेहद हैरान हैं. वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं. वीडियो को देख एक यूजन ने लिखा कि ये आमतौर पर स्ट्रेस, ओवरहीटिंग या न्यूरोलॉजिकल कन्फ्यूजन में होता है. वो खुद को मूवमेंट के सोर्स के तौर पर नहीं पहचान पाते. दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे सांपों से नफरत है. वो या तो बहुत खतरनाक हो सकते हैं या बहुत बेवकूफ या दोनों.
aajtak.in