कलर में डाला और खीरे हो गए हरे... बाजार में खरीदने से पहले ये वीडियो देख लीजिए

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला रेलवे स्टेशन पर खीरों को कलर में डुबोते हुए नजर आ रही हैं.

Advertisement
रेलवे स्टेशन पर खीरे में रंग मिलाने का वीडियो वायरल है. (Photo: X/ChapraZila) रेलवे स्टेशन पर खीरे में रंग मिलाने का वीडियो वायरल है. (Photo: X/ChapraZila)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर मिलावट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो डरा देने वाला है. वीडियो में किसी पैक्ड आइटम में मिलावट को नहीं दिखाया जा रहा है, जबकि खीरे में हो रही मिलावट की बात की जा रही है. जी हां, रेलवे स्टेशन के इस वायरल वीडियो में खीरे में हो रही मिलावट को दिखाया गया है, जिसके बाद लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला छीले हुए खीरों को कलर में डूबा रही है और उसका रंग हरा कर रही है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. ये वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर बैठी हुई हैं और उन्होंने बेचने के लिए खीरे छिल कर रखे हुए हैं. जो छिले हुए खीरे रखे हैं, वो थोड़े सफेद रंग के दिख रहे हैं.

ऐसे में महिला उन खीरों को हरे रंग में डुबा रही है और हरा रंग का बना रही है. इस तरह की मिलावट कम ही देखने को मिलती है. इससे खीरे हल्के हरे रंग को हो जा रहे हैं, जो दिखने में ज्यादा फ्रेश लग रहे हैं. वीडियो को कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. 

अब लोग हैरान हैं कि अब खीरों को भी नहीं छोड़ा गया और खीरे में भी मिलावट की जा रही है. इस वीडियो को लेकर लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. अब लोग कह रहे हैं कि बाजार में कुछ भी सही नहीं मिल रहा है और सभी चीजों में मिलावट है. वहीं, एक यूजर ने लिखा है- अब खीरा भी खाना छोड़ना पड़ेगा रेलवे के आसपास वाला.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा कि कटिहार जंक्शन की पहचान सिर्फ रेल नहीं, यहां की ठंडी ककड़ी, मीठे खरबूजे और लाल तरबूज भी दिल जीत लेते हैं. इसके अलावा कई यूजर कह रहे हैं कि इससे सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है. 

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि अमीर भी मिलावट करते हैं और गरीब भी. साथ ही लोगों का कहना है कि अगर सच में रेलवे स्टेशन पर सब्जियों को केमिकल या रंग से चमकाकर बेचा जा रहा है, तो ये सिर्फ धोखा नहीं बल्कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है. प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग को ऐसे मामलों की तुरंत जांच करनी चाहिए.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement