हमें तो बस 'जलील' होना है! इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानियों के ये रिएक्शन वायरल

पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि हारना अब उनके नसीब का हिस्सा बन गया है और अब उन्हें अपनी टीम से कोई उम्मीद नहीं रही.

Advertisement
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है (Photo:Social Media) सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है (Photo:Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

T20 World Cup के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया (India Vs Pakistan). हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी फैंस को अपनी टीम से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मैच खत्म होने के बाद फैंस बहुत निराश और नाराज नजर आए. 

हालांकि मैच खत्म हुए 10 से 12 घंटे हो गए हैं. लेकिन अभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है. पड़ोसी मुल्क से कुछ ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जो पाकिस्तानी अपनी क्रिकेट टीम मायूसी दिखा रहे हैं. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही वीडियो.

Advertisement

खुदा के नाम पर तरस खाओ!

एक ये वीडियो वायरल हो, जो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का है. पाकिस्तान की टीम से मायूस है. हालांकि ये वीडियो कहां का है कब है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अपने टीम से मायूस जाहिर करता हुआ वीडियो वायरल है.


ऐसे ही पाकिस्तानी क्रिएटर सलमान सैफ का वीडियो वायरल है. जो इस कदर नाराज हो गए अपनी टीम को ही खत्म करने की बात कर रहे हैं.


ऐसे ही एक वीडियो वायर है, जहां एक क्रिएटर का जोश भारतीय टीम के प्रदर्शन के बाद ठंडे पड़ जाता है

 


यह कोई टीम नहीं…

LCD भी टूट गई

 

क्या हुआ था मैच में?
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ढेर हो गई. ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए और मैच के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

Advertisement

यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही. इस शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए नौ मैचों में भारत की यह आठवीं जीत है, जबकि उसे सिर्फ एक बार हार झेलनी पड़ी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement