क्या अभिषेक शर्मा आज करेंगे कमाल? फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर बहस

आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल है, लेकिन असली मुकाबला मैदान से पहले सोशल मीडिया पर शुरू हो चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के इस बड़े मैच को लेकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कहीं पुराने मुकाबलों का रिकॉर्ड याद किया जा रहा है, तो कहीं हार का डर और जीत का उत्साह मीम्स और पोस्ट के जरिए दिखाई दे रहा है.

Advertisement
Gautam Gambhir along with Suryakumar Yadav and Abhishek Sharma (Getty) Gautam Gambhir along with Suryakumar Yadav and Abhishek Sharma (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. ICC T20 World Cup 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है.

X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #INDvsNZFinal, #TeamIndia और #T20WorldCupFinal जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस मीम्स, वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement

अभिषेक शर्मा की सबसे ज्यादा चर्चा

टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए बेहद खराब रही. ग्रुप स्टेज में वह लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हो गए. अमेरिका के खिलाफ 1 गेंद में 0, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में 0 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जो अपनी पहली तीन पारियों में लगातार तीन बार डक पर आउट हुए.

इसके बाद सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन की तेज पारी खेलकर वापसी की कोशिश की, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हालांकि बाकी मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 गेंदों में 10 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 गेंदों में 9 रन ही बना सके.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज थे. लेकिन इस टूर्नामेंट में वह अपनी लय नहीं पकड़ पाए, खासकर शुरुआती तीन डक के कारण उनकी फॉर्म पर सवाल उठे. कई पूर्व खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स ने फाइनल से पहले उनकी जगह को लेकर चर्चा भी की, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा.

अब जब आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जा रहा है, तो क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा बड़े मैच में कमाल कर सकते हैं. इसी को लेकर कई मीम्स और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस लिख रहे हैं कि 'आज का दिन अभिषेक शर्मा का हो सकता है.'


अभिषेक शर्मा चलेंगे या नहीं

 

ये भी एक थ्योरी है

 

अभिषेक शर्मा पर उम्मीदें

 

 

 

 

 

 

अगर ऐसा हुआ तो...

 

भारत के लिए क्यों खास है यह मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में नहीं रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है.

2007: न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया

Advertisement

2016: भारत को 47 रन से हार मिली

2021: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि आज इतिहास बदलने का मौका है.इसी वजह से आज फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement