Swiggy डिलीवरी बॉय को 6.2 किलोमीटर के मिले 35 रुपये, गुस्से में किया ये काम, लोग हुए हैरान

फूड बैग को रोड पर घसीटते हुए ले जा रहे एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा करने के पीछे वजह थी कम पैसे. उसे 6.2 किलोमीटर का ऑर्डर डिलीवर करने के लिए केवल 35 रुपये मिल रहे हैं, जिसकी वजह से उसका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया और उसने ऐसी हरकत कर दी. 

Advertisement
फूड बैग को रोड पर घसीटते हुए ले जा रहे एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. (Photo:Pexels) फूड बैग को रोड पर घसीटते हुए ले जा रहे एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. (Photo:Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

सोशल मीडिया पर फूड डिलीवरी को लेकर तरह-तरह के वीडियो आते रहते हैं. कभी हाई स्पीड को लेकर कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो, कभी खाने में गड़बड़ी को लेकर सवाल खड़े होते हैं. इन दिनों इस तरह का ही एक वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक स्विगी डिलीवरी बॉय सड़क पर फूड बैग को घसीटते हुए लेकर जा रहा है. इसके पीछे की वजह है कम पैसा. वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसे 6.2 किलोमीटर का ऑर्डर डिलीवर करने के लिए केवल 35 रुपये ही मिले. डिलीवरी एजेंट की हरकत और कंपनी की पेमेंट को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. 

Advertisement

आए दिन छिड़ी रहती है बहस...

इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते है. इतना ही नहीं डिलीवरी करने वालों की इनकम को लेकर आए दिन इंटरनेट पर बहस छिड़ी रहती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. दावा किया जा रहा है कि कम पैसे मिलने के कारण डिलीवरी बॉय ने ऐसा किया है. 

हैरान हुए यूजर 

ऑर्डर बैग को सड़क पर घसीटते हुए लेकर जाया जा रहा है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि उसमें खाना है या नहीं. लेकिन जिस तरह वह कम पैसे मिलने पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, यूजर्स इसे देखकर काफी हैरान हैं. 

लोगों ने शेयर किया अपना रिएक्शन 

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि 6.2 किलोमीटर की दूरी तय कर ऑर्डर पहुंचाने के लिए इस डिलीवरी बॉय को केवल 35 रुपये मिल रहे हैं. आज के जमाने में पेट्रोल की कीमतें बहुत हाई है. ऐसे में इन्हें काम के हिसाब से पैसे न देना बहुत दुखद है. कई यूजर का कहना है कि अगर आप अपने सैलरी से संतुष्ट नहीं हैं तो इस्तीफा दे दें. ग्राहकों से बदला लेना सही नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement