'आप अकेली रहती हो…', रैपिडो ड्राइवर का मैसेज वायरल, महिला ने शेयर किया पोस्ट

गाजियाबाद की एक महिला ने उस व्हाट्सऐप बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसे कथित तौर पर उसी रैपिडो बाइक ड्राइवर ने शुरू किया था, जिसने उसे ड्रॉप किया था.

Advertisement
यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है (Photos: Anushka/Instagram) यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है (Photos: Anushka/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

गाजियाबाद में एक महिला के साथ हुई घटना ने ऑनलाइन कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रैपिडो से यात्रा पूरी करने के बाद एक महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसे अनुचित मैसेज भेजे. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है.

अनुष्का नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूरे वाकये को सामने रखा. उन्होंने अपनी राइड का एक छोटा वीडियो क्लिप और व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने लिखा कि रैपिडो बाइक बुक कर लेती हूं, क्या ही हो जाएगा और अगले ही पल कैप्शन आता है, 'हो गया'. यह लाइन पूरे अनुभव की झलक देती है.

Advertisement

'क्यूट लग रही हो'

पोस्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ड्राइवर ने राइड खत्म होने के बाद महिला को मैसेज किया. उसने लिखा, पहचाना नहीं? अभी तो ड्रॉप करके आया हूं. जब अनुष्का ने पूछा कि क्या वह वही राइडर है, तो उसने इसकी पुष्टि की. इसके बाद बातचीत का रुख बदल गया. ड्राइवर ने महिला की तारीफ करते हुए कहा कि वह 'क्यूट' लग रही थीं और 'ट्रेडिशनल' में अच्छी लग रही थीं.

'आप अकेली रहती हो'

यहीं बात खत्म नहीं हुई. ड्राइवर ने उनसे उनकी उम्र पूछी और यह भी जानने की कोशिश की कि क्या वह अकेली रहती हैं. इसके अलावा उसने अगले दिन शाम 4 बजे मिलने का प्रस्ताव भी रखा. इस तरह के मैसेज मिलने के बाद अनुष्का ने तुरंत ड्राइवर को ब्लॉक कर दिया.

देखें महिला का शेयर किया वीडियो

Advertisement

मामला सामने आने के बाद रैपिडो ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में इस व्यवहार को “अनैतिक” और “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और राइड सेफ्टी को लेकर चिंता जता रहे हैं. खास तौर पर ग्राहकों की निजी जानकारी के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि तकनीक के इस दौर में सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement