प्री वेडिंग या कोई खौफनाक क्राइम सीन...? फोटोग्राफर ने दूल्हा- दुल्हन को दिलवाए अनोखे पोज

आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कपल्स अपनी लव स्टोरी को खास और यूनिक बनाने के लिए अलग-अलग लोकेशन और थीम चुन रहे हैं. सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण लोग ज्यादा क्रिएटिव बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई बार यह एक्सपेरिमेंट अजीब भी लग सकता है.

Advertisement
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बड़ी बहस भी शुरू हो गई है. ( Photo: X/ @ Rosy @rose_k01) इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बड़ी बहस भी शुरू हो गई है. ( Photo: X/ @ Rosy @rose_k01)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग काफी हैरान हो रहे हैं. आमतौर पर प्री-वेडिंग शूट में खूबसूरत लोकेशन, रोमांटिक माहौल और सुकून भरे पल दिखाए जाते हैं, लेकिन इस कपल ने कुछ अलग करने के चक्कर में ऐसा कदम उठा लिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पहले जहां शादी की रस्मों और परिवार के साथ बिताए पलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, वहीं अब कपल्स अपनी लव स्टोरी को खास तरीके से दिखाने के लिए अलग-अलग लोकेशन और थीम चुन रहे हैं. कोई पहाड़ों में शूट कराता है, तो कोई बीच या विदेशी जगहों पर जाता है.

Advertisement

सोशल मीडिया के बढ़ते असर के कारण यह ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ा है. लोग चाहते हैं कि उनका फोटोशूट सबसे अलग और यूनिक हो, ताकि वह वायरल हो सके और लोगों का ध्यान खींचे. इसी वजह से कई बार कपल्स कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट कर लेते हैं, जो लोगों को अजीब या मजाकिया भी लग सकता है. दरअसल, इस कपल ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक गंदे और कीचड़ भरे तालाब को चुना. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पानी में उतरकर अलग-अलग पोज दे रहे हैं, जबकि फोटोग्राफर पास में खड़े होकर उन्हें 'सिनेमैटिक' अंदाज में पोज देने के निर्देश दे रहा है. आसपास का माहौल देखने में ज्यादा रोमांटिक नहीं, बल्कि थोड़ा अजीब और डरावना सा लग रहा है.

कम बजट वालों के लिए बेहतर आइडिया 
शायद कपल इस शूट को फिल्मी और अलग बनाना चाहता था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यह आइडिया बिल्कुल अलग तरीके से समझ आया. कई यूजर्स ने इसे रोमांटिक की बजाय मजाकिया और अजीब बताया. कुछ लोगों ने कहा कि यह फोटोशूट किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है, तो कुछ ने मजाक में इसे “थ्रिलर मूवी' का सीन बता दिया. एक यूजर ने लिखा कि जब बजट कम हो और आइडिया बड़ा, तो ऐसा ही नतीजा निकलता है. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि यह शादी का फोटोशूट है या किसी क्राइम शो का ट्रेलर. कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह शादी के बाद का सीन हो, न कि पहले का.

Advertisement

वीडियो के वायरल होने पर बड़ी बहस शुरू
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बड़ी बहस भी शुरू हो गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या आजकल कपल्स अलग दिखने की होड़ में जरूरत से ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं? क्या अब प्री-वेडिंग शूट में भावनाओं और सादगी की जगह सिर्फ 'अलग दिखने' की कोशिश रह गई है? कुल मिलाकर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि क्रिएटिविटी और अजीबपन के बीच एक संतुलन होना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement