कनाडा में हुआ एक अजीबोगरीब सड़क हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के बाद जो नजारा दिखाई दिया, उसने लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल, एक मोटरसाइकिल टक्कर के बाद कई फीट ऊपर ट्रैफिक सिग्नल के पोल पर लटकती नजर आई.
CTV News के मुताबिक, यह हादसा इलाके में शनिवार दोपहर हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल की चांदी रंग की BMW sedan कार से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हवा में उछल गई और सीधे ट्रैफिक सिग्नल के ऊंचे ढांचे में फंस गई.
घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि सड़क पर गिरने के बजाय बाइक पोल पर लटकी दिखाई दी. कई यूजर्स ने इसे किसी एक्शन फिल्म के स्टंट सीन जैसा बताया.
देखें वायरल वीडियो
एक चश्मदीद ने बताया कि मैं नीचे देख रहा था, फिर ऊपर देखा तो मोटरसाइकिल हवा में फंसी हुई थी. यह बेहद अजीब था. उसने कहा कि पहले उसे सिर्फ क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी थी, लेकिन कुछ पल बाद समझ आया कि दूसरा वाहन ऊपर लटका हुआ है.पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है, हालांकि उसकी जान को खतरा नहीं बताया गया. वहीं BMW चला रहा ड्राइवर सुरक्षित है.
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहत जताई कि इतनी खतरनाक टक्कर के बावजूद बाइक सवार बच गया. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह हादसा किसी हॉलीवुड फिल्म के दृश्य जैसा लग रहा है.
aajtak.in