इस शख्स के 40 से भी ज्यादा दांत...कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मलेशिया के Pratap Muniyandi के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जबकि आमतौर पर इंसानों के 32 दांत होते हैं. इसी खास वजह से उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया है. प्रताप को सबसे पहले अपने अतिरिक्त दांतों का पता 2021 में चला था और 2023 तक उनके दांतों की संख्या बढ़कर 42 हो गई.

Advertisement
मलेशिया के Pratap Muniyandi ने मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. ( Photo: Pexels) मलेशिया के Pratap Muniyandi ने मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

मलेशिया के एक व्यक्ति ने अपने मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाकर लोगों का ध्यान खींचा है. इस व्यक्ति का नाम Pratap Muniyandi है, जिनके मुंह में कुल 42 दांत हैं. आमतौर पर एक इंसान के मुंह में करीब 32 दांत होते हैं, लेकिन प्रताप के पास सामान्य से 10 दांत ज्यादा हैं. इसी वजह से उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया है.

Advertisement

2021 में डेंटल एक्स-रे में बात आई सामने
33 साल के प्रताप मुनियांडी पेशे से एक इंजीनियर हैं और मलेशिया के तेल और गैस उद्योग में काम करते हैं. वह एक बच्चे के पिता भी हैं. प्रताप को पहली बार अपने अतिरिक्त दांतों के बारे में तब पता चला जब वह 2021 में अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में बैठे थे और चाय पी रहे थे. उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके मुंह में कुछ नए दांत उग रहे हैं. जब उन्होंने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया, तो सभी ने मिलकर उनके दांत गिने. उस समय उनके मुंह में 38 दांत थे. इसके बाद डॉक्टरों ने उनका डेंटल एक्स-रे किया, जिसमें पता चला कि चार और दांत निकलने वाले हैं.

42 दांत से नहीं होती कोई परेशानी
कुछ समय बाद, यानी 2023 की शुरुआत तक उनके मुंह में कुल 42 दांत हो गए. हैरानी की बात यह है कि उनके ज्यादातर दांत सही लाइन में उगे हुए हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी भी नहीं होती. प्रताप का कहना है कि पहली नजर में लोग यह नहीं समझ पाते कि उनके मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत हैं. लेकिन जब वह खुद लोगों को इसके बारे में बताते हैं, तो लोग काफी हैरान हो जाते हैं. कई लोगों को तो यह विश्वास करना भी मुश्किल लगता है कि उनके मुंह में 10 अतिरिक्त दांत हैं.

Advertisement

प्रताप ने यह भी बताया कि ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई है. वह अपने दांतों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं. प्रताप रोज दो बार ब्रश करते हैं और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से फ्लॉस का इस्तेमाल भी करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement