गैस नहीं मिल रहा तो दही चूड़ा खाओ... नवरात्री है फल खाओ, सुपरवाइजर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुपरवाइजर गैस की कमी से जूझ रहे मजदूरों को दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि में व्रत रखने की सलाह देता दिख रहा है. इस बयान को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है, क्योंकि इसे मजदूरों की गंभीर समस्या का मजाक माना जा रहा है.

Advertisement
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी.  ( Photo: X/ @annu_1AD) वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी. ( Photo: X/ @annu_1AD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है. इस वीडियो में एक सुपरवाइजर मजदूरों को गैस की कमी के समय दही-चूड़ा खाने की सलाह देता दिखाई दे रहा है. कई लोगों को यह बात मजाक जैसी और असंवेदनशील लगी, क्योंकि समस्या काफी गंभीर है. दरअसल, एलपीजी गैस की कमी के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. खाना बनाना रोज़ की जरूरत है, लेकिन जब गैस ही नहीं मिलती, तो लोगों के लिए जिंदगी मुश्किल हो जाती है. खासकर मजदूर वर्ग, जिनके पास पहले से ही कम साधन होते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है.

Advertisement

कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी 
बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से गैस सप्लाई प्रभावित हुई है और कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर गैस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई मजदूर लाइन में खड़े हैं और उनका सुपरवाइजर उनसे बात कर रहा है. वह पूछता है कि क्या सभी को गैस की समस्या हो रही है, जिस पर मजदूर हां कहते हैं. इसके बाद वह कहता है कि अगर इमरजेंसी में गैस न मिले, तो लोग दही-चूड़ा खा सकते हैं. वह यह भी कहता है कि नवरात्रि चल रही है, इसलिए फल खाने की कोशिश करें. हालांकि, वह यह भी कहता है कि यह कोई स्थायी हल नहीं है और जल्द ही गैस की व्यवस्था कर दी जाएगी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर हो रही बहस 
लेकिन जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी. कई लोगों का कहना है कि मजदूरों की परेशानी को हल्के में लिया जा रहा है. उनका मानना है कि जब कोई पहले से मुश्किल में हो, तो इस तरह की सलाह देना ठीक नहीं है. कुछ यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया, तो कुछ ने कहा कि यह जमीन की हकीकत से दूर सोच को दिखाता है.

कुल मिलाकर, इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गंभीर समस्याओं का समाधान मजाक या आसान सलाह से नहीं, बल्कि ठोस कदमों से होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा- अरे, दही चूड़ा क्यों ? नवरात्रे चल रहें हैं, नौ दिन के व्रत रखिए. गैस भी बचेगी, स्वास्थ्य भी सही रहेगा और माता रानी भी खुश होगी. एक यूजर ने लिखा-अरे, दही चूड़ा क्यों ? नवरात्रे चल रहें हैं, नौ दिन के व्रत रखिए, गैस भी बचेगी, स्वास्थ्य भी सही रहेगा और माता रानी भी खुश होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement