सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वकील जूतमपैजार करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर हाई कोर्ट के अंदर का है. अदालत के परिसर में वकीलों को इस तरह आपस में भिड़ते देख लोग हैरान रह गए हैं.आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी और आखिर पाकिस्तान के वकील आपस में क्यों उलझ गए.
चुनावी टकराव में भड़की हिंसा
पाकिस्तान टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच तनाव इतना बढ़ चुका था कि मामला सीधे हाथापाई तक पहुंच गया.जानकारी के अनुसार पुरुष और महिला वकील के बीच शुरू हुआ झगड़ा कई मिनटों तक चला.इस दौरान कोर्ट परिसर में जोरदार शोर-शराबा, नारेबाजी और गाली-गलौज सुनाई देती रही
महिला वकील ने फैन का हिस्सा फेंका, पुरुष वकील ने किया हमला
वीडियो के एक हिस्से में महिला वकील को पंखे का एक हिस्सा उठा कर पुरुष वकील की ओर फेंकते देखा गया, जो उसे जा लगता है.कुछ ही क्षण बाद पुरुष वकील उस पर शारीरिक हमला करता दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: दुबई में सब ठीक! मिसाइल हमलों के दौरान UAE राष्ट्रपति पहुंचे जनता के बीच, वीडियो वायरल
देखें वायरल वीडियो
महिला वकील जवाब देने की कोशिश करती है, लेकिन वह लगातार प्रहार जारी रखता है.इस बीच एक अन्य क्लिप में दो पुरुष वकील भी अलग से आपस में लड़ते दिखते हैं.सबसे हैरानी वाली बात है कई लोग झगड़ा छुड़ाने की बजाय इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहे थे. कुछ आवाजें तो झगड़े को बढ़ावा देती भी सुनाई दीं.
'पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है'
वीडियो सामने आते ही लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.एक यूजर ने लिखा-ये है पाकिस्तान के कोर्ट का हाल.दूसरे ने कहा-पाकिस्तान में हर जगह का यही हाल है.कई लोगों ने सवाल उठाया कि अदालत के अंदर इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है और ऐसे वकीलों पर कड़ा एक्शन कब लिया जाएगा.
aajtak.in