एक गीत , दो आंखें और जमाने भर का दर्द … रुला देगा कोलकाता के इस शख्स का वीडियो

कोलकाता के एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुराने गाने पर लिप-सिंक करते हुए सिर्फ आंखों के जरिए अलग-अलग भावनाएं व्यक्त की हैं.

Advertisement
यह छोटा सा वीडियो आज लाखों लोगों के दिलों तक पहुंच चुका है. (Photo: Insta/ @bibhu863) यह छोटा सा वीडियो आज लाखों लोगों के दिलों तक पहुंच चुका है. (Photo: Insta/ @bibhu863)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें कोलकाता के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना ज्यादा बोले, सिर्फ अपनी आंखों के जरिए गहरी भावनाएं व्यक्त कर दीं. इस वायरल वीडियो में कोलकाता के बिभु नाम के एक शख्स ने मशहूर पुराने गीत हम तेरे प्यार में सारा आलम पर लिप-सिंक किया है. यह गीत अपनी भावनाओं और गहराई के लिए पहले से ही लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. इस गाने को महान गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बना दिया था.

Advertisement

हल्की-फुल्के एक्सप्रेशन से लोगों को किया हैरान
इस वीडियो में बिभु ने जिस अंदाज में  इसे प्रस्तुत किया, उसने लोगों को हैरान कर दिया. वह कैमरे के सामने शांत बैठकर बिना किसी बड़े एक्सप्रेशन या ओवर एक्टिंग के केवल अपनी आंखों और हल्की-फुल्के एक्सप्रेशन के जरिए गाने की हर लाइन को महसूस कराते हैं. बताया जा रहा है कि यह गाना एक कवर वर्जन है, जिसे एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. बिभु ने इसी कवर पर लिप-सिंक करते हुए इस गाने को गाया है. उनकी आंखों में नमी, चेहरे की सादगी और भावनाओं की गहराई इतनी साफ दिखाई देती है कि देखने वाला खुद भावुक हो जाता है. यह गाना साल 1963 की फिल्म दिल एक मंदिर का है, जिसमें मीना कुमारी और राजकुमार नजर आए थे. 

गाने को अलग-अलग भावनाओं से जोड़ा
बिभु की खासियत यह है कि उन्होंने इस गाने के हर हिस्से को अलग-अलग भावनाओं से जोड़ा. उनके चेहरे और आंखों में कभी शिकायत दिखती है, तो कभी प्यार, कभी दर्द, तो कभी समर्पण. ऐसा लगता है जैसे वह बिना बोले ही पूरी कहानी सुना रहे हों. जैसे-जैसे गाने के बोल आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे उनके चेहरे के भाव भी बदलते जाते हैं. कहीं भी कोई बनावटीपन नहीं दिखता, बल्कि सब कुछ सच लगता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है. वीडियो के साथ एक लाइन भी लिखी गई थी, जिसमें कहा गया कि पुराने गाने सिर्फ गाने नहीं होते, बल्कि वे भावनाएं होते हैं. यह बात इस वीडियो में पूरी तरह सच साबित होती दिखती है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर तारीफ की है. कई यूजर्स ने लिखा कि शब्दों से ज्यादा बिभु की आंखों ने गाने को महसूस कराया. कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए, तो कुछ ने इसे दिल को छू लेने वाला बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement