पेंगुइंस के बीच ठहरना, रोज बिना नहाए रहना... अंटार्कटिका में निकली Job, करना होगा ये काम

मैनचेस्टर में चैरिटी मैनेजर का काम करने वाली केटी शॉ ने आवेदन भरा है. उन्होंने अपने शरीर पर टैटू भी बनवाए हैं. एक पैर पर अंटार्कटिका का नक्शा और दूसरे पैर पर खोजकर्ता अर्नेस्ट शेकलटन की तस्वीर है.

Advertisement
अंटार्कटिका में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) अंटार्कटिका में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी हैं, जहां इंसान के लिए रहना काफी मुश्किल है. ऐसी ही जगहों में अंटार्कटिका भी शामिल है. यहां चारों तरफ बर्फ होती है. सुविधाओं से जुड़े बाकी साधन भी मौजूद नहीं हैं. इस बीच खबर है कि यहां नौकरी निकली है. उसके लिए जो शख्स चुना जाएगा, उसे पेंगुइंस के बीच रहकर ही गुजारा करना पड़ेगा. उन्हीं के बीच रहना होगा. मगर नौकरी क्या है? अब इस बारे में जान लेते हैं. ये नौकरी अंटार्कटिका के मशहूर पेंगुइन पोस्ट ऑफिस में निकली है. जो नौकरी करेगा, उसे दो हफ्ते में एक बार नहाना होगा. 

Advertisement

हर साल अंटार्कटिक हेरिटेज ट्रस्ट में नौकरियों के लिए आवेदनों की बाढ़ आ जाती है. इस साल तीन पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए केवल ब्रिटेन के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं. हर साल 80,000 चिट्टी और पोस्टकार्ड को प्रोसेस करने के साथ-साथ, कर्मचारियों को शॉप पर भी काम करना बोगा. उन्हें यहां ठहरने वाले लगभग 18,000 क्रूज यात्रियों का स्वागत करना होगा. मैनचेस्टर में चैरिटी मैनेजर का काम करने वाली केटी शॉ ने आवेदन भरा है. उन्होंने अपने शरीर पर टैटू भी बनवाए हैं. एक पैर पर अंटार्कटिका का नक्शा और दूसरे पैर पर खोजकर्ता अर्नेस्ट शेकलटन की तस्वीर है. 

वो कहती हैं, 'मैं बचपन से ही अंटार्कटिका में समुद्री जीवविज्ञानी के तौर पर काम करना चाहती थी. मैं इसकी पढ़ाई नहीं कर पाई लेकिन हमेशा से ही मुझे वहां का वन्य जीवन, नजारा और स्थान आकर्षक लगे हैं. यह महाद्वीप पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.' कर्मचारियों को पोस्ट छांटना, टिकट बेचना, इमारतों की देखभाल करना और गिफ्ट शॉप चलानी होगी. उन्हें अपनी कंपनी से खुश रहना होगा. उन्हें यहां आने वाले जहाज के कैन से पानी लेना होगा. पानी मिलने की सुविधा भी शहरों जैसी नहीं है. लेकिन फिर भी कर्मचारियों को साफ सफाई का ध्यान रखना ही होगा. जहाज पर जाकर हफ्ते में एक बार नहाया जा सकता है. लेकिन अगर मौसम ज्यादा खराब हो तो दो हफ्ते में एक बार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement